राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओ चयन की तिथियां घोषित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया है कि खेल निदेशालय उप्र खेल भवन लखनऊ के तत्वाधान में सीनियर (इलीट) महिला राज्य स्तरीय मुक्केबाजी, प्रदेशीय महिला हॉकी, बैडमिन्टन एवं टेनिस प्रतियोगिता हेतु जिला स्तरीय चयन-ट्रायल्स कांशीराम स्पोर्टस स्टेडियम, संत कबीर नगर एवं मण्डलीय चयन-ट्रायल्स क्षेत्रीय खेल कार्यालय स्पोर्टस स्टेडियम बस्ती में निर्धारित तिथियो पर की जायेगी। उन्होंने बताया कि दिनांक 14 से 17 नवम्बर 2024 तक सीनियर महिला राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन जनपद बुलन्दशहर में होगा। जिसका जनपद स्तर पर दिनांक 08 नवम्बर 2024 एवं मण्डल स्तर पर दिनांक 09 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से चयन-ट्रायल्स का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में प्रदेशीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 18 से 20 नवम्बर 2024 गुरू गोविन्द सिंह स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ में होगा। जिसका जनपद स्तर पर दिनांक 08 नवम्बर 2024 एवं मण्डल स्तर पर दिनांक 09 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से चयन/ट्रायल्स का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार प्रदेशीय महिला टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 18 से 19 नवम्बर 2024 के0डी0सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में होगा। जिसका जनपद स्तर पर दिनांक 08 नवम्बर 2024 एवं मण्डल स्तर पर दिनांक 09 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से चयन/ट्रायल्स का आयोजन किया जाएगा तथा दिनांक 21 एवं 22 नवम्बर 2024 को प्रदेशीय महिला बैडमिन्टन प्रतियोगिता का आयोजन गोरखपुर में होगा। जिसका जनपद स्तर पर दिनांक 08 नवम्बर 2024 एवं मण्डल स्तर पर दिनांक 09 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से चयन/ट्रायल्स का आयोजन किया जाएगा उन्होंने बताया कि बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारवर्ग 45-48, 48-50, 50-52, 52-54, 54-57, 57-60, 60-63, 63-66, 66-70, 70-75, 75-81, 81 से अधिक किग्रा0 में होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि इच्छुक खिलाडी उक्त चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग हेतु अपना आधार बैक पासबुक की प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति जिसमें खाता संख्या और आईएफएस कोड स्पष्ट रूप से अंकित हो लाना अनिवार्य है।

Karan Pandey

Recent Posts

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

21 minutes ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

32 minutes ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

53 minutes ago

महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, डूहा बिहरा में श्रद्धा से मनाई गई 1017वीं जयंती

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा डूहा बिहरा स्थित डेरा पर बुधवार को…

2 hours ago

किसान हित में प्रशासन सख्त, योजनाओं के क्रियान्वयन पर तेज हुई निगरानी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। किसानों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग…

2 hours ago

रानीगंज में किन्नर रेखा रहस्यमय ढंग से लापता, बाजार में आक्रोश

सीसीटीवी में पुल तक दिखीं, झाड़ियों में मिला मोबाइल; 48 घंटे में खुलासे की मांग…

2 hours ago