जनता के हीत व विकास के लिए भाजपा प्रतिनिधियो से मिलना पड़े तो मिलूंगा-विजय रावत

बेलासपुर मोड़ पर करूअना – मगहरा मार्ग बनाने हेतु सपा ने दिया धरना

जनता को जागरूक करने के लिए सपा का सांकेतिक धरना – विजय रावत

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने करूअना – मगहरा मार्ग बनाने को लेकर सपा नेता विजय रावत, सत्येन्द्र व रणविजय सिह के नेतृत्व मे बेलासपुर मोड़ पर एक घंटे तक सड़क मार्ग बनाने हेतु सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। इससे पहले इसी सड़क मार्ग को बनाने हेतु दोहनी व मड़कडा मार्ग पर प्रदर्शन हो चुका है। इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा की भाजपा सरकार मे विकास का झुठा प्रचार हो रहा है, इस सरकार को विकास से कुछ लेना देना नहीं है अगर इस सरकार मे विकास होता तो पिछले शासन काल मे भाजपा के विधायक थे और वर्तमान में भाजपा के विधायक है तो सड़क क्यों नहीं बन रही हैं। अगर यह सड़क नहीं बनी तो हम सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ को भुख हड़ताल भी करना पड़ा तो करेंगे। अभी जनता को जागरूक करने के लिए जगह जगह चौराहों पर सांकेतिक धरना किया जा रहा है। उन्होने कहा कि जहाँ प्रशासन मौन धारण किये हैं वही भाजपा सरकार क्यों नहीं बता रही की पिछले दस साल से टुटी सड़क जिसका टेन्डर भी हो गया फिर यह सड़क क्यों नहीं बन रही। युवा सपा नेता रणविजय सिह व सत्येन्द्र यादव ने कहा जनता तैयार रहे संघर्ष का समय आ गया है और भाजपा सरकार मे बिना संघर्ष के कुछ नहीं होने वाला, करूअना मगहरा मार्ग बनाने के लिए इस रोड पर चलने वाली जनता को आगे आना पड़ेगा। इस दौरान मुख्य रूप से अनिश शर्मा, शुभम सिह, दिनेश यादव, मनिष पान्डेय, सुरज तिवारी, राकेश राजभर, हरिकेष यादव, सजय कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Karan Pandey

Recent Posts

विवाहिता की संदिग्ध मौत से उठे सवाल, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोविंदापुर पंडित के…

11 hours ago

शिक्षक राष्ट्र के भविष्य के निर्माता’, योगी ने बताया कैसे युवा पीढ़ी को मिलेगी सही दिशा

भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए योगी ने शिक्षकों से किया आह्वान, बोले- नई पीढ़ी…

14 hours ago

एयरबैग ने बचाई दरोगा और ड्राइवर की जान, पीछे बैठे मां-ताऊ की दर्दनाक मौत; कार से मिले 3.50 लाख रुपये

लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह आउटर रिंग रोड पर एक…

15 hours ago

जलवायु पर्यावरण संरक्षण को लेकर छह अक्टूबर को पौधरोपण कार्यक्रम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) ब्रह्म रामाकान्त बाबा के तत्वावधान में छह अक्टूबर को जलवायु…

15 hours ago

अचार-मुरब्बा से कमाई का हुनर, 30 को मिला स्वरोजगार का प्रशिक्षण

सिंसवनिया सोंनरा में दो दिवसीय प्रशिक्षण में फल-सब्जियों से उत्पाद तैयार करने की दी गई…

15 hours ago

सिकंदरपुर में पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी को दी गई

श्रद्धांजलिवक्ताओं ने कहा—बलिया और पूर्वांचल ने एक जनप्रिय राजनेता और अनमोल हीरा खो दिया बलिया…

16 hours ago