जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील सिकंदरपुर में सुनी जनशिकायतें

तहसील दिवस में अनुपस्थित 14 अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश

राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त

टीम को मौके पर जाकर निस्तारित करने के निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद बलिया के सभी तहसीलों में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने तहसील सिकंदरपुर में जनशिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी,प्रभागीय वनाधिकारी,जिला उद्यान अधिकारी,उपायुक्त उद्योग,बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई,अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग,अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण),अधिशासी अभियंता लोनिवि (प्रांतीय खंड),अधिशासी अभियंता नलकूप तथा अधिशासी अभियंता बाढ़ के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी प्रकट करते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को तहसील दिवस एवं आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण/समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत लम्बित न होने पाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 124 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 05 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। समाधान दिवस में पेंशन,भूमि विवाद,प्रधानमंत्री आवास,राशन,सड़क,नालियों,अवैध कब्जा,अंश,चकबंदी तथा सड़क बनाए जाने आदि से सम्बन्धित मामले आए, जिसमें संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी रवि कुमार तथा क्षेत्राधिकारी आशीष मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

20 hours ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

23 hours ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

24 hours ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

2 days ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

3 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

3 days ago