राज्य सूचना आयुक्त ने जन सूचना अधिकारियों के साथ की बैठक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

राज्य सूचना आयुक्त सुभाष चंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के जनसूचना अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें आरटीआई अधिनियम-2005 की मूल भावना के अंतर्गत आवेदनों का निस्तारण करने के संबंध में बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि समस्त जन सूचना अधिकारी समय से सूचना देने को अपनी ड्यूटी का हिस्सा बनाएं। उपलब्ध सूचना को नियमानुसार देने में किसी भी प्रकार की आनाकानी न करें। इससे सिस्टम में आम नागरिकों का विश्वास बढ़ता है।

राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि प्रायः यह देखने में आता है कि विभिन्न कार्यालयों के जन सूचना अधिकारी जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई सूचनाओं को देने के महत्वपूर्ण कार्य को अतिरिक्त कार्य के रूप में लेते हैं। इसे अतिरिक्त कार्य के तौर पर लेने की मनोवृत्ति से ही सूचना देने में विलंब होता है। प्रत्येक कार्यालय में नामित जन सूचना अधिकारी इसे अपने मूल विभागीय कार्य की तरह ही ड्यूटी का हिस्सा माने और 30 दिन की निर्धारित समयावधि में वादी को सूचना उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार मौलिक अधिकार है। जन सूचना अधिकारी अधिनियम की मूल भावना के अनुरूप ससमय सूचना नहीं देगें वे दंड के भागी होंगे। सूचना देते समय व्यापक लोकहित का ध्यान रखें।

राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि जिन जन सूचना अधिकारियों के विरुद्ध आर्थिक दंड लगाया जाता है, उसकी वसूली का दायित्व संबंधित विभाग के आहरण वितरण अधिकारी का होगा।उन्होंने कहा कि अक्सर यह देखने में आता है कि जन सूचना अधिकार के तहत दिए जाने वाले आवेदन सही कार्यालय में नहीं पहुंचते है, जिससे सूचना मिलने में समस्या आती है। ऐसे आवेदनों का अंतरण 5 दिन की अवधि में संबंधित विभाग को कर देना चाहिए।

इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, एएसपी डॉ राजेश सोनकर, एसडीएम सदर योगेश कुमार गौड़, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, सीओ विनय यादव, सीओ अंशुमान श्रीवास्तव, डीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए शालिनी श्रीवास्तव सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

आज आये 88 प्रकरण 65 का हुआ निस्तारण
राज्य सूचना आयोग सुभाष चंद्र सिंह ने आज लगातार दूसरे दिन कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में विशेष सुनवाई की। कुल 88 प्रकरण आये जिनमे से 65 प्रकरणों को गुण दोष के आधार पर निस्तारण किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

यूपी की 6 जल विद्युत परियोजनाएं 42 साल के लिए लीज पर

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की छह लघु जल विद्युत परियोजनाएं को 42 वर्षों के…

39 minutes ago

नेपाल बस हादसा: धादिंग में 18 मौतें, 25 घायल

काठमांडू (राष्ट्र की परम्परा)। सोमवार तड़के हुए भीषण नेपाल बस हादसा ने पूरे देश को…

50 minutes ago

संत कबीर नगर: मगहर हाईवे पर कूड़ा डंपिंग से बढ़ा खतरा, धुएं-राख से लोग परेशान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संत कबीर नगर के नगर पंचायत मगहर क्षेत्र में…

58 minutes ago

JNU में देर रात हिंसक झड़प, ABVP का पथराव का आरोप

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली के Jawaharlal Nehru University में एक बार फिर…

1 hour ago

संत कबीर नगर: सिरसी के पास भीषण सड़क हादसा, सपा नेता विनोद यादव की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। धनघटा थाना क्षेत्र में हुए सिरसी सड़क हादसा में…

1 hour ago

जीवन और सृष्टि का अटूट संबंध: संतुलन ही भविष्य

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जीवन और सृष्टि का संबंध उतना ही गहरा है जितना एक…

1 hour ago