Categories: Uncategorized

जैन मिलन का राष्ट्रीय अधिवेशन क्षेत्र क्रमांक 2 में थाटीपुर शाखा द्वारा संपन्न हुआ

ग्वालियर /मध्य प्रदेश(राष्ट्र की परम्परा)
जैन मिलन का राष्ट्रीय अधिवेशन क्षेत्र क्रमांक 2 में थाटीपुर शाखा द्वारा संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि महेंद्र टोंगिया ने कहा की जैन मिलन एक ऐसी संस्था है जो कई वर्षों से सामाजिक कार्यों में अपना योगदान दे रही है, इस संस्था ने अपनी कई शाखा विदेशों में भी निर्मित कर ली है, जिनके माध्यम से यहां विदेशों में भी जैन परंपरा को जीवित रखने एवं जैन धर्म से अवगत कराने का कार्य कर रहे हैं। जैन छात्रावास में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में समस्त राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी तथा शाखा अध्यक्ष और सचिव सम्मिलित हुए। समस्त ग्वालियर की शाखाओं ने सम्मिलित हुए अतिथियों का सम्मान किया एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। जैन मिलन महिला आदिनाथ किला गेट की अध्यक्ष मोनिका जैन एडवोकेट (प्रांत अध्यक्ष भारत तिब्बत सहयोग मंच) एवं शाखा सचिव वीरांगना सुषमा जैन ने जैन मिलन संरक्षक महेंद्र जैन टोंगिया एडवोकेट को, भारत तिब्बत सहयोग मंच का प्रशस्ति पत्र प्रधान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतिवीर महेंद्र कुमार जैन टोंग्या एडवोकेट (संरक्षक) , संजीव जैन (थाटीपुर अध्यक्ष),महेंद्र जैन, जयकुमार जैन शंघाई (थाटीपुर मंदिर अध्यक्ष), वीके गोयल, संगीता जैन (थाटीपुर महिला अध्यक्ष ) राकेश जैन, प्रवीण गंगवाल,मृदुला जैन उपस्थित रहे। अधिवेशन में आये हुए अतिथियों ज्ञान चंद्र जैन, चंद्रशेखर जैन, धर्मचंद्र जैन, सुभाष जैन, रविंद्र शंघाई, राजेश जैन बंटी, रूबी जैन,अनीता जैन,शीला टोंगिया,अलका जैन, समता जैन, चंदा जैन आदि का सदस्यों ने स्वागत एवं सम्मान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रश्मि एवं मधु जैन कर रही थी। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन करके एवं मंगलाचरण द्वारा की गई। जैन मिलन जैन समाज में जैन बंधुओं की एकता को प्रदर्शित किया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

3 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

4 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

23 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

23 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

23 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

23 hours ago