अस्पताल में खाना देकर घर वापसी के दौरान सड़क हादसे मे घायल युवक की इलाज के समय मौत

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
मेंहनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की बीती रात मार्ग दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों और पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बीती रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
खजुरी गांव निवासी राजेश चौहान उम्र 25 वर्ष पुत्र टिल्ठू चौहान की बहन कस्बे के गौतम हास्पिटल में भर्ती थी। जिसे मंगलवार की रात करीब 9 बजे खाना देकर राजेश वापस लौट रहा था कि मेंहनगर-पल्हना मार्ग पर गांव के समीप कम्हरिया राजवाहा के पास मेंहनगर की ओर से आ रही माल वाहक आटो रिक्शा ने, बाइक सवार राजेश चौहान को धक्का मार दिया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों सहित पुलिस को दी। मौके पर पहुँचे परिजनों ने घायल युवक को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई चक्रपाणिपुर भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। बुधवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाईयों में सबसे छोटा था, अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। मेंहनगर मालवाहक आटो चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हाथ पर जली आग, पानी में उठीं लपटें… विज्ञान के रोमांचक प्रयोगों ने छात्रों को किया मंत्रमुग्ध

दो दिवसीय 'द साइंस शो' का समापन, 700 से अधिक विद्यार्थियों ने देखा विज्ञान का…

1 hour ago

कपिलवस्तु को मिली नई पहचान, लाइट एंड साउंड शो का हुआ शुभारंभ

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार…

2 hours ago

शिक्षक स्थानांतरण में आ रही विसंगतियों के समाधान की मांग

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में…

2 hours ago

घसा कल्याणपुर में पोषाहार वितरण की दोबारा जांच, लाभार्थियों के दर्ज किए गए बयान

15 लाभार्थियों ने नियमित राशन नहीं मिलने की कही बात, जांच रिपोर्ट के आधार पर…

6 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

19 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

23 hours ago