राज्य सूचना आयुक्त ने आरटीआई प्रकरणों की सुनवाई


169 प्रकरणों में से 165 हुए निस्तारित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

राज्य सूचना आयोग सुभाष चंद्र सिंह ने गुरुवार को लगातार दूसरे दिन कलक्ट्रेट सभागार में आरटीआई प्रकरणों की सुनवाई की।बृहस्पतिवार को सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 में निहित प्रावधानों के अंतर्गत कुल 169 प्रकरण की सुनवाई हुई, जिसमें से गुणदोष के आधार पर 165 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

सुनवाई के दौरान राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि जनपद में सुनवाई होने से अधिकारियों में सजगता आई है और आरटीआई आवेदनकर्ता को समुचित सूचना दी गई है। दी गई सूचनाओं पर आपत्ति का कोई औचित्य नहीं है। सूचनाएं पर्याप्त हैं।उन्होंने कहा कि सूचनाएं उपलब्ध कराते समय अधिनियम की मूल भावना के तहत व्यापक जनहित का विशेष ध्यान रखा जाए। जितनी अधिक सूचनाएं पब्लिक डोमेन में रहेंगी शासन-प्रशासन में उतनी अधिक पारदर्शिता आएगी। उन्होंने कहा कि जनपद में एकसाथ सुनवाई होने से अब विभिन्न विभागों के जन सूचना अधिकारियों को लखनऊ नहीं जाना पड़ रहा है। इससे उन्हें खासी सहूलियत मिलेगी और समय की बचत होगी और उनके मूल विभाग के कार्यों का बेहतर निष्पादन हो सकेगा। उन्होंने कहा कि आरटीआई आवेदनकर्ता को भी समय से सूचना मिल गई है।

उल्लेखनीय है कि राज्य सूचना आयुक्त आरटीआई से जुड़े प्रकरणों की सुनवाई जनपद में 24 फरवरी तक करेंगे और 485 आवेदनों का गुणदोष के आधार पर निस्तारण करेंगे। ये सभी आवेदन एक ही व्यक्ति द्वारा दिये गए हैं।

इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम सौरभ सिंह, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, डीपीआरओ अविनाश कुमार, ईओ रोहित सिंह, डीपीओ कृष्णकांत राय, पीओ डूडा विनोद कुमार मिश्रा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह, जिला मत्स्य विकास अधिकारी नन्दकिशोर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी आरटीआई आवेदनों के संदर्भ में अपना पक्ष रखने के लिए उपस्थित थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत: POCSO केस में अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक

प्रयागराज/वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। नाबालिगों के यौन शोषण से जुड़े POCSO मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद…

4 minutes ago

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

8 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

8 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

8 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

9 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

10 hours ago