Tuesday, February 17, 2026
HomeUncategorizedआइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन महाराष्ट्र की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन महाराष्ट्र की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

महाराष्ट्र(राष्ट्र की परम्परा)
आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन महाराष्ट्र की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है, इस आशय की जानकारी आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष शिवाजी रतन कांबले ने, एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि राशिद खान पठान पत्रकार, निवासी अमरावती महाराष्ट्र को प्रदेश उपाध्यक्ष, नितिन चंद्रकांत शिंदे पत्रकार प्रदेश संघटक, प्रफुल्ल सालुंखे वरिष्ठ पत्रकार को प्रदेश प्रवक्ता महाराष्ट्र, सरवरी अशोक पवार को महिला प्रदेश अध्यक्ष, ज्ञानेश्वर महादेव शिंदे को पश्चिम महाराष्ट्र संपर्क प्रमुख, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश पाटू को महाराष्ट्र मराठवाड़ा संपर्क प्रमुख, सारिका गायकवाड को महिला संपर्क प्रमुख महाराष्ट्र के पद पर मनोनीत किया गया है। उन्होंने बताया कि आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ प्रमोद वाचस्पति के निर्देश एवं केंद्रीय संयुक्त प्रभारी अजय कुमार मिश्र से विचार विमर्श करने के उपरांत, आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन महाराष्ट्र की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। पत्रकारों के मान सम्मान एवं उनके स्वाभिमान हेतु हम कृत संकल्पित हैं। संगठन को मजबूत बनाने का उद्देश्य, पत्रकारों को आर्थिक तथा सामाजिक रूप से मजबूत बनाना है। जल्द ही कार्यकारिणी का और भी विस्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments