नागरिक कार्यवाही कार्यक्रम में सीमा क्षेत्र की जनता हुई लाभान्वित
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । 42 वीं वाहिनीं सशस्त्र सीमा बल द्वारा नागरिक कार्यवाही कार्यक्रम का आयोजन लार्ड बुद्धा डिग्री कॉलेज साकेत नगर रुपईडीहा में किया गया,उक्त कार्यक्रम में गंगा सिंह उदावत कमांडेन्ट 42वीं वाहिनी के निर्देशन में कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान सीमावर्ती लोगो को कौशल विकास व व्यावसायिक प्रशिक्षण के तहत बेसिक कंप्यूटर, सिलाई कढाई प्रशिक्षण 60 दिवसीय, तथा मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण 10 दिवसीय का सुभारम्भ किया गया,जिसमें कल 96 लाभार्थी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे साथ ही सीमा क्षेत्र के युवाओं की खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की खेल सामग्री का वितरण किया गया
जिसमे 85 युवा खिलाडी छात्र एवं छात्राए कार्यक्रम स्थल पर लाभान्वित हुए।
एसएसबी द्वारा लगातार नागरिक कार्यवाही कार्यक्रम,सामाजिक चेतना अभियान,पशु चिकित्सा शिविर,मानव चिकित्सा शिविर एवं अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से जनता को लाभान्वित करती रहती है इसी तरह वाहिनीं द्वारा इस प्रकार के कल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं इस
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पवन कुमार रहें मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में एसएसबी के इस कल्याणकारी कार्यक्रम की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जिसमें सभी का मन मोह लिया और कार्यक्रम के दौरान डॉ हरीश चन्द्र, निदेशक, लार्ड बुद्धा डिग्री कॉलेज, डॉ. यशपाल, निदेशक, लार्ड बुद्धा कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी, पार्थ सारथी रॉय उप कमांडेंट,अन्य अधिकारी एवं सभी समवायों के समवाय प्रभारी अन्य अतिथिगण,सीमावर्ती क्षेत्र की जनता, छात्र एवं बल कार्मिक उपथित रहें।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…