महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। इंडो- नेपाल सीमा के पथलहवां स्थित 22 वीं वाहिनीं सशस्त्र सीमा बल महराजगंज की राहत एवं बचाव इकाई द्वारा ग्राम पंचायत बैठवलियां स्थित बाबा ज्ञान दास शिशु ज्ञान मंदिर में स्कूल सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली बच्चों और शिक्षकों को आपदा के समय त्वरित, सुरक्षित और प्रभावी प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार किया गया। एसएसबी के प्रशिक्षित कर्मियों ने भूकंप, बाढ़, आगजनी जैसी प्राकृतिक और मानवीय आपदाओं से निपटने के उपायों की जानकारी दी। छात्रों को आपातकालीन स्थिति में स्कूल से सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया, इमरजेंसी व नॉन- इमरजेंसी मूवमेंट के अंतर, प्राथमिक चिकित्सा और विशेष रूप से सीपीआर देने की विधि का व्यवहारिक अभ्यास कराया गया। इसके अतिरिक्त, उपलब्ध संसाधनों से बनाए जा सकने वाले रेस्क्यू तकनीकी को भी सिखाया गया। छात्रों ने इन गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और आपदा प्रबंधन के विभिन्न चरणों को व्यावहारिक रूप से समझा। कार्यक्रम में लगभग 100 छात्र और 10 शिक्षक शामिल हुए, जिन्हें प्रशिक्षण का प्रत्यक्ष लाभ मिला।
टीम का नेतृत्व कर रहे सहायक कमांडेंट अखिलेश कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम बच्चों और शिक्षकों को न सिर्फ आत्मनिर्भर बनाते हैं, बल्कि आपदा के समय जान-माल की हानि को कम करने में भी सहायक होते हैं। विद्यालय प्रशासन और स्थानीय लोगों ने एसएसबी के इस प्रयास की सराहना की।
गांधीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। गुजरात के निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने…
नारी सशक्तीकरण पर विद्यार्थियों ने बटोरी वाहवाही, पुलिस अधिकारियों ने किया पुरस्कृत संत कबीरनगर (राष्ट्र…
फोटो विज्ञप्ति आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। किडनी में ट्यूमर होने पर अक्सर मरीजों को बड़े…
फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। गांवों की सुरक्षा में दिन-रात जुटे ग्राम प्रहरियों…
किसानों के लिए बड़ी पहल: आगरा में कल जुटेंगे तीन मंडलों के कृषि विशेषज्ञ, रबी…
वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-169 में कैडेट्स को मिला सैन्य जीवन और नेतृत्व क्षमता का मार्गदर्शन गोरखपुर…