बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के सीमा चौकी निविया के द्वारा पार्थ सारथी रॉय उप कमान्डेंट के निर्देशन में नियमित संयुक्त गश्त निकाली गई जिसमे स्थानीय थाने की पुलिस व सीमा चौकी निविया के कार्मिक शामिल रहे। गश्त के दौरान सीमा स्तम्भ संख्या 650/18 के समीप भारत की ओर एक युवक राष्ट्र नेपाल से भारत की तरफ मोटरसाइकिल पर लदी बोरी में कुछ सामान के साथ आते हुये दिखाई दिया जिसपर गश्त दल को देखते ही युवको ने मोटरसाइकिल सहित सामान को जमीन पर फेक कर भागने की कोशिश की परन्तु गश्त दल के द्वारा मौके पर युवक को पकड़ लिया जहां पकड़े गये युवक से भागने का कारण और नाम पता पूछा गया तो पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम राज कुमार सोनकर उम्र 40 वर्ष पिता छोटे लाल सोनकर, निवासी जिगरिया दाखिला पहलाद गांव थाना रुपैडीहा बताया । युवक के द्वारा बताया गया कि इस बोरी में करनाली सौफी , एम्बीसन रसियन फ्लेवर नेपाली शराब है जो नेपाल से सस्ते दामों में खरीद कर अपने गांव में बिक्री करने के लिए ले कर जा रहे थे जिससे बिक्री के बदले कुछ पैसा मिल जाता है। नेपाली शराब तथा मोटरसाइकिल सहित अभियुक्त को सर्वोच्च न्यायलय व मानवाधिकार के निर्देशो का पालन करते हुये गिरफ्तार किया गया तथा सभी आवश्यक औपचारिकता विधिवत रूप से पूर्ण करने के उपरान्त स्थानीय थाना रुपैडीहा को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द कर दिया। गश्ती दल में सामिल एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक सुजीत कुमार दास,मुख्य आरक्षी मंटू सिंह, गोविंदा गुरैन, आरक्षी यसवेंदर,पुस्कर झाखड़ ,पुलिस के कार्मिक उप निरीक्षक जीतेश कुमार सिंह ,मुख्य आरक्षी अरविन्द यादव,मुख्य रूप से गश्ती दल में सामिल रहे।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…
IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…