इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो चौराहों पर लगेगी महाराजा सुहेलदेव की मूर्ति: महेन्द्र राजभर

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)l श्रावस्ती नरेश चक्रवर्ती सम्राट राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों एवं पदचिन्हों पर चलकर ही देश एवं समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। महाराजा सुहेलदेव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व युगों युगों तक हम सभी के लिए प्रेरणा का कार्य करेंगे।
उक्त बातें सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने मऊ जनपद के सदर विधानसभा के रतनपुरा में आयोजित महाराजा सुहेलदेव राजभर जयंती समारोह के अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए व्यक्त किए । राजभर ने कहा कि हम सभी के आराध्य महाराजा सुहेलदेव राजभर ने देश एवं समाज की रक्षा के लिए ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी और विदेशी आक्रांताओं को भगाकर देश की रक्षा किया। उन्होंने कहा कि सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी महाराजा सुहेलदेव के पदचिन्हों पर चलने का भरपूर प्रयास करेगी, कहा कि एक-एक कार्यकर्ता पार्टी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और प्रत्येक निष्ठावान कार्यकर्ता का पार्टी में सम्मान है। हम सभी मिलकर प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के स्वाभिमान की रक्षा हर हाल में करेंगे।उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी की रीढ उसका मजबूत संगठन और उसके कार्यकर्ता होते हैं, इसलिए सभी लोग पूरी क्षमता से लगकर संगठन के विस्तार के लिए गांव-गांव घर-घर जाएं और सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के नीतियों और सिद्धांतों से आम जनमानस को अवगत करायें तथा उन्हें पार्टी से जोड़ें। उन्होंने कहा कि यदि इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो प्रत्येक चौराहे पर चक्रवर्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव राजभर की आदम कद मूर्ति लगाई जाएगी, साथ ही पाठ्यक्रम में महाराजा सुहेलदेव के कृतित्व को शामिल किया जाएगा।
राजभर ने कहा कि वर्तमान परिवेश में राजनीतिक अस्थिरता से समाज का हर व्यक्ति चिन्तित है। सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी का हर नेता एवं कार्यकर्ता राजनीतिक स्थायित्व का हिमायती है और साफ सुथरा राजनीति करने में विश्वास रखता है। उन्होंने कहा कि सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के कार्यकर्ता विरोधियों के मंसूबों को किसी भी कीमत पर कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा की सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी की मित्रता समाजवादी पार्टी से हुई है और यह एक स्थाई मित्रता है।इस लोकसभा चुनाव में हम समाजवादी पार्टी से मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी पूरी क्षमता से बूथ स्तर तक के संगठन को खड़ा करने में लग जाए और साथ ही साथ गांव में चौपाल लगाने का भी कार्यक्रम जारी रखें। यदि हम सभी बिना दिग्भ्रमित हुए कार्य करते गए तो आने वाले दिनों में हमें सत्ता तक पहुंचने से कोई रोक नहीं सकता।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरविंद राजभर, बड़े लाल चौहान, शिवधान राजभर, अल्ताफ अंसारी, लालजी राजभर, गुड्डू तिवारी, मनोज राजभर, रामनिवास राजभर, ललन राजभर, अभिमन्यु राजभर, कन्हैया राजभर, शिव गोविंद मौर्य, डॉ चिंतामणि राजभर, दुर्गेश राजभर, निसार अहमद, रामजीत राजभर, गोपाल शरण कन्नौजिया, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रशेखर राजभर एवं संचालन ग्राम प्रधान रामप्रवेश राजभर ने किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गुमटी का ताला तोड़कर चोरी करने वाला बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में, नगदी बरामद

कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की घटना का खुलासा कर 1300 रुपये किए बरामद…

2 hours ago

वृद्धा से पानी मांगकर छीनी थी चेन, पुलिस ने दो चेन स्नेचरों को गांजा व चोरी की बाइक के साथ पकड़ा

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

2 hours ago

आकाशीय बिजली से महिला की मौत

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l लार थाना क्षेत्र के बभनौली पांडे गांव में रविवार को आंधी-तूफान और…

2 hours ago

तेज आंधी पानी में गिरा पेड़ विद्युत व्यवस्था ध्वस्त

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर बाई पास मार्ग से जुड़े एन एच…

2 hours ago

भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले हैं बुलंद- केशवचंद यादव

किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला, परिजनों से मिला कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल…

2 hours ago

Ballia News: शत-प्रतिशत जनगणना कार्य पूर्ण होने पर शिक्षक धनंजय कुमार राय को मिली बधाई

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफलतापूर्वक और शत-प्रतिशत पूर्ण करने…

3 hours ago