किसान डिग्री कालेज में सम्पन्न हुआ मतगणना कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के मतगणना कार्य को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं सुव्यस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से नियुक्त किये गये मतगणना पर्यवेक्षक, माइक्रो आब्ज़र्वर व मतगणना सहायक का प्रथम प्रशिक्षण स्व. ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सम्पन्न हुआ, प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कहा की गणना का कार्य अत्यन्त महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी कार्मिक पूरी शालीनता, धैर्य एवं संयम का परिचय देते हुऐ भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार गणना का कार्य सम्पन्न करायेंगे।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कोई भी मतगणना कार्मिक मतगणना पण्डाल के अन्दर मोबाइल लेकर नहीं जायेगा,सभी कार्मिक अनुशासन में रहते हुए कोई ऐसा कार्य नहीं करेंगे जिससे किसी दूसरे व्यक्ति को उनकी गतिविधियों के बारे में शंका पैदा हो। उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी होने के नाते उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी कार्मिक मतगणना कार्य को भी उसी खूबी के साथ पूरा करेंगे जिस प्रकार से उन्होंने मतदान के कार्य को सम्पादित कराया है।
डीएम मोनिका रानी ने सभी कार्मिकों को निर्देशित किया कि पूरी तरह से तटस्थ रहते हुए अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए पूरी सावधानी के साथ रिजल्ट शीट की प्रतियों को भरने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी लोग इस प्रकार से कार्य करेंगे जिससे पोलिंग एजेन्ट भी आपकी कार्यवाही से संतुष्ट हो जाएं। उन्होंने कहा कि मतगणना कार्य की शुचिता बनाये रखने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किये गये हैं साथ ही पूरी प्रक्रिया कैमरे की निगरानी में रहेगी। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए गणना स्थल पर कूलर, पंखे, पेयजल इत्यादि के भी माकूल प्रबन्ध किये जा रहे है।
जिलाधिकारी ने कहा कि गणना जैसे चुनौतीपूर्ण कार्य के लिए जिले के अनुभवी और योग्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। सभी कार्मिक प्रशिक्षण कक्ष छोड़ने से पूर्व मतगणना की सम्पूर्ण प्रक्रिया तथा गणना से सम्बन्धित प्रपत्रों इत्यादि को भरने के सम्बन्ध में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का भलीभांति अध्यन कर लें ताकि 04 जून 2024 को गणना करते समय कोई समस्या न हो। कार्मिकों को निर्देश दिया कि सभी लोग समय से स्थल कृषि उत्पादन मण्डी समिति सलारपुर पहुॅच जायेंगे। सभी कार्मिक मतगणना स्थल आते समय अपना परिचय पत्र साथ में ज़रूर लायेंगे।
प्रशिक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर सहित अन्य मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतगणना कार्मिकों को मतगणना के बारे में तकनीकी, व्यवहारिक एवं आयोग के दिशा निर्देशों के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए राज कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्तराम तिवारी सहित अन्य अधिकारी व मतगणना कार्मिक मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

भूटान में कुदरत का कहर? GLOF से मचा हड़कंप, NDRF अलर्ट और निचले इलाकों को खाली कराने की तैयारी

ग्लेशियल झील फटने से हड़कंप! असम-बंगाल पर बाढ़ का खतरा, हजारों लोग सुरक्षित ठिकानों पर…

2 hours ago

कुशीनगर में शिक्षा विभाग पर गंभीर आरोप! खेलकूद से ऑडिट तक वसूली का दावा

कसया के शिक्षा विभाग में कथित वसूली का मामला गरमाया! खेलकूद, ऑडिट और एमडीएम रजिस्टर…

2 hours ago

कोई समाज सुधारक, कोई सुरों का जादूगर: 30 अक्टूबर को याद की जाने वाली महान विभूतियां

30 अक्टूबर विशेष: आज के दिन दुनिया को अलविदा कह गईं ये महान हस्तियां, सिनेमा…

4 hours ago