मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बीएसएस परशुराम सेना उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक विस्तार और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खुशबू पांडेय को जनपद मऊ के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। वह नागभूषण पांडेय की पत्नी हैं और श्रीनिधि मानस कोकिला एवं अंतरराष्ट्रीय कथावाचक के रूप में अपनी पहचान रखती हैं।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत कुमार पांडेय ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए उनके मनोनयन की घोषणा की। उन्होंने उम्मीद जताई कि खुशबू पांडेय संगठन की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगी। साथ ही ब्राह्मण समाज, सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज को एकजुट करने के साथ सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना है। वहीं, खुशबू पांडेय ने नई जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के प्रति आभार जताते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों, समर्थकों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मोटे अनाजों के बीजों और औषधीय पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन में उत्कृष्ट योगदान के…
महापुरुषों के आदर्शों पर चलकर ही मजबूत होगा एकता और भाईचारा : अर्जुन सिंह कपरवार…
जाम पुलिया की सफाई रोकने पर महुआनी चौराहे पर चक्का जाम, सड़क पर उतरे ग्रामीण…
इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर भावुक हुआ गांधी परिवार, सोनिया-प्रियंका ने दी श्रद्धांजलि; खड़गे…
मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों…
Ai निर्मित नई दिल्ली/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत की एकता, अखंडता और मजबूत राष्ट्र…