जलालाबाद की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद की विधानसभा जलालाबाद की राजपूत समाज की बेटी सृष्टि चौहान ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि पूरे जनपद में खुशी और गर्व का माहौल है। सृष्टि चौहान ने अपनी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल कर नारी शक्ति का एक और सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया है।
भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होकर सृष्टि ने यह साबित कर दिया है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। देश सेवा का जज्बा और राष्ट्र के प्रति समर्पण उनकी सफलता का मूल आधार रहा। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र की बेटियों को आगे बढ़ने और बड़े सपने देखने की प्रेरणा मिलेगी।
सृष्टि चौहान की सफलता पर क्षेत्रीय लोगों, समाजसेवियों और शुभचिंतकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य और देश सेवा के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने आशा जताई कि वह भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवा देकर देश और समाज का गौरव बढ़ाती रहेंगी।
