भारतीय सीमा में घुसने के प्रयास में गिरफ्तार श्रीलंकाई नागरिक, सर्तक हुई सुरक्षा एजेंसियां

सोनौली बॉर्डर पर एक ही व्यक्ति के पास दो पासपोर्ट भारतीय और श्रीलंकाई

मलेशियाई ई-वीजा में श्रीलंकाई नागरिकता का हुआ खुलासा

आरोपी का कनेक्शन ड्रग माफियाओं और उसके मोबाइल से कई संदिग्ध ड्रग माफियाओं के नंबर बरामद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर तस्करों और तस्करी के खिलाफ बरती जा रही चौकसी के कारण एक श्रीलंकाई नागरिक को भारतीय सीमा में घुसने के प्रयास में गिरफ्तार किया गया है। नेपाल से भारत आने की कोशिश करते हुए सोनौली आईसीपी पर एक श्रीलंकाई नागरिक को इमिग्रेशन अधिकारियों ने गिरफ्तार किया। जांच में यह खुलासा हुआ कि इस व्यक्ति ने धोखाधड़ी से भारतीय पहचान पत्र और पासपोर्ट हासिल किया था। हिरासत में लिए गए व्यक्ति के पास भारतीय और श्रीलंकाई दोनों पासपोर्ट पाए गए, जिसमें भारतीय पासपोर्ट पर उसका नाम दिलीप संपत और श्रीलंकाई पासपोर्ट पर दिलीप संपत राजप्पा था। इमिग्रेशन जांच के दौरान उसके मोबाइल से मलेशियाई ई-वीज़ा की सॉफ्टकॉपी भी बरामद की गई, जिसमें उसकी राष्ट्रीयता श्रीलंकाई बताई गई थी। इस ई-वीज़ा की जानकारी उसके भारतीय दस्तावेजों से मेल खा रही थी, जिससे यह साफ हो गया कि उसने धोखा-धड़ी से भारतीय पहचान पत्र प्राप्त किया था। इमिग्रेशन विभाग की पूछ-ताछ में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी व्यक्ति का संबंध श्रीलंका स्थित अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफियाओं से हो सकता है। उसके मोबाइल में कई संदिग्ध मोबाइल नंबर पाए गए, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ड्रग नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। इस मामले में इमिग्रेशन विभाग ने थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 171/24 धारा 318, 319, 338, 336(3), 340(2) बि एन एस 2023 और 14 विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की गई संयुक्त जांच में यह व्यक्ति एक बड़े ड्रग नेटवर्क का हिस्सा पाया गया है। यह घटना सोनौली बॉर्डर पर सुरक्षा जांच की सख्ती को और अधिक मजबूत बनाने का संकेत है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा सीमा पर चौकसी के निर्देश और भारतीय एजेंसियों की सतर्कता ने यह सुनिश्चित किया है कि कोई भी विदेशी नागरिक भारतीय पहचान का दुरुपयोग न कर सके, और अंतर्राष्ट्रीय अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा सके। सीमा पर चौकसी से तस्करों और तस्करी की घटनाएं काफी हद तक थम चुकी हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

5 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

5 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

5 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

5 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

5 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

5 hours ago