आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक समाजवादी पार्टी के सक्रिय लीडर मुबारकपुर विधान सभा निवासी जाहिद उर्फ आजाद नेता ने आजमगढ़ जिले के उपजिलाधिकारी सदर के सेवानिवृत्त होने पर रामचरितमानस भेंट करके हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की है जो क्षेत्र मे चर्चा का विषय बना हुआ है।
गुरुवार को उपजिलाधिकारी सदर आजमगढ़ के सेवानिवृत्त होने पर तहसील सभागार मे विदाई समारोह का आयोजन किया गया, इस मौके पर समरसता विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी ज़ाहिद उर्फ आजाद नेता के द्वारा एसडीएम विमल कुमार दुबे को रामचरितमानस सप्रेम भेंट करके हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश किया गया । इस मौके पर अनिल कुमार राय प्रभारी राजस्व निरीक्षक नगर आजमगढ़,विनय कुमार सिंह प्रभारी राजस्व निरीक्षक सठियांव,अमरीश कुमार सिंह राजस्व निरीक्षक, मुबारकपुर, सुनील यादव लेखपाल, उमानंद श्रीवास्तव, दुर्गा प्रसाद चौरसिया आदि लोग मौजूद थे।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…
ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…
आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…