आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
सगड़ी तहसील क्षेत्र के देउवापार गाँव निवासी मौलाना मोहम्मद आजमी के मदीना मंजिल के नाम से बनने वाले नए मकान की बुनियाद रखने आए मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा पाप घट तौली है।
मदीना मंज़िल की बुनियाद रखने के बाद उन्होंने एक जलसा को संबोधित करते हुए कहा कि आज मोहम्मद और अहमद के वालिद मरहूम मौलाना नौशाद अहमद इस दुनिया में नहीं रहे फिर भी उनके बच्चों ने अपने ईमान के बलबूते उनके नाम को रोशन कर रखा है।
उन्होंने कहा कि नौशाद आज़मी साहब जब तक जमाते हिंद से जुड़े रहे वह एक सच्चे सिपाही की तरह काम करते रहे, उन्होंने मरते दम तक जमात के हर कामों को बड़े ही दिलचस्पी से किया और कोई भी काम कभी नहीं छोड़ा।
अपने सभी कामों को पूरी तरह से समाप्त करने के बाद ही इस दुनिया को छोड़ा।
कुरान की एक आयत का हवाला देते हुए उन्हों ने कहा कि अल्लाह ताला कुरान में फरमाता है कि दुनिया में सबसे बड़ा पाप तकफीफ है इसका मतलब होगा पूरा पैसा लेकर कम सामान बेचना या अधिक पैसा लेकर कम सामान देना उन्होंने कहा कि ऐसा पाप करने वाला कयामत के दिन जहन्नम के भीतर शराबियों के साथ या बलात्कारियों के साथ या सूद खोरो के साथ नहीं रहेगा, अपितु ऐसे लोगों के लिए जहन्नम में एक खास जगह होगी जिसका नाम होगा तकफीफ, जहां सिर्फ घट तौली करने वाले होंगे जिसे महा पापियों के नाम से जाना जाएगा
उन्होंने कहा कि इस दुनिया के बाद भी एक दुनिया है जहां सब का हिसाब किताब होगा अल्लाह ताला एक व्यक्ति को राजा तो दूसरे को भिखारी बना कर भेजता है और इसी दुनिया में राजा की आजमाइश होती है कि वह अपने पास पड़ोस के लोगों की जरूरत पूरी करता है कि नहीं, भिखारियों को दान देता है कि नहीं, गरीबों की मजदूरों की मदद करता है कि नहीं, कोई अच्छा काम करेगा तब भी नहीं करेगा तब भी सब का हिसाब किताब आखिरत के दिन होगा, और जन्नत में वही जाएगा जिसका अच्छा आमाल अच्छा एक लाख अच्छा किरदार व अच्छा कर्तव्य होगा।
इस मौके पर मोहम्मद अहमद, हाफिज मोहम्मद, अनीस देउवापर, मौलाना मोहम्मद ओसामा आजमी, हाफिज दानिश फलाही, मौलाना कफील, सहित अनेको मौलाना उपस्थित रहे।
इस प्रोग्राम की सदारत हजरत मौलाना मुफ्ती मोहम्मद अमीन मुबारकपुर और निजामत, हजरत मौलाना फैयाज अहमद आज़मी भिवंडी ने किया।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…