Saturday, February 14, 2026
Homeआजमगढ़सपा के नफीस अहमद और पूजा सरोज विश्वविद्यालय सदस्य नामित

सपा के नफीस अहमद और पूजा सरोज विश्वविद्यालय सदस्य नामित

प्रमुख सचिव ने जारी किया आदेश
सपाईयों मे दौड़ी खुशी की लहर

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जैसे जनपद में समाजवादी पार्टी के दो-दो विधायकों को विश्वविद्यालय का सदस्य नामित होने की सूचना आई समाजवादी पार्टी के खेमे में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी लोग एक दूसरे को बधाइयां देने लगे।
बता दें कि प्रमुख सचिव द्वारा जारी किए गए आदेश में जिले के दो विधायकों को शामिल किया गया है। जिसमें गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक चुने गए सपा के नफीस अहमद शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा द्वारा उपवेशन में पारित प्रस्ताव पर अध्यक्ष विधानसभा ने जिले के दो विधायकों को विश्वविद्यालयों का सदस्य नामित किया है। यह सदस्य संगत अधिनियम के तहत सदन द्वारा विधिवत निर्वाचित माने जाएंगे। इसकी अधिसूचना शनिवार को जारी कर दी गई। प्रमुख सचिव द्वारा जारी किए गए आदेश में जिले के दो विधायकों को शामिल किया गया है। जिसमें गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक चुने गए सपा के नफीस अहमद शामिल हैं। जिन्हें जन नायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया का सदस्य बनाया गया है। नफीस अहमद नगर कोतवाली क्षेत्र के रहमतनगर मुहल्ले के रहने वाले हैं। वहीं मेंहनगर पूजा सरोज को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का सदस्य नामित किया गया है। पूजा सरोज पहली बार सपा के टिकट पर मेंहनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनी गई हैं। वह मेंहनगर तहसील में जाफरपुर गांव की रहने वाली है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments