आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु हरिहरपुर हत्याकाण्ड सहित एक अन्य मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को आपराधिक गैंग के रूप में सूचीबद्ध कर दिया।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने हरिहरपुर हत्याकाण्ड के आरोपी सुशील यादव उर्फ गोल्डी पुत्र रामनयन यादव, निवासी हरिहरपुर थाना कंधरापुर व उसके तीन सदस्यों संजीव उर्फ मोनू यादव पुत्र रामनयन यादव, काजू शर्मा उर्फ मनीष शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा, चन्दन यादव उर्फ बंगू पुत्र रामसागर यादव निवासी हरिहरपुर, थाना कंधरापुर, जनपद आजमगढ़ की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए, इन लोगों को आपराधिक गैंग के रूप में सूचीबद्ध कर दिया। इसका कोड नं0- “डी- 123” होगा। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्त नागेन्द्र यादव व इसके तीन अन्य सदस्य रजनीश यादव पुत्र बंशराज यादव निवासी मैगापुर, राकेश यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव, राहुल यादव पुत्र हीरालाल यादव निवासी केशवपुर, थाना मुबारकपुर को आपराधिक गैंग के रूप में सूचीबद्ध कर दिया। इसका कोड नं0- डी- 122 होगा। इन पर गैंग बनाकर हत्या, लूट व रंगदारी जैसे आपराधिक कृत्य करने के आरोप हैं।
गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…
गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…
सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…
बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…
जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…
यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…