Categories: Uncategorized

खेल प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ समावेशी विकास की वृद्धि का माध्यम है: पुष्पा चतुर्वेदी

स्व. राजेश कुमार चतुर्वेदी स्मृति क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद में आयोजित स्व. राजेश कुमार चतुर्वेदी स्मृति क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतिम दिवस मुख्य अतिथि सचिव प्रबंधक पुष्पा चतुर्वेदी ने कहा कि खेल प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ समावेशी विकास की वृद्धि का माध्यम भी होता है।
समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डा. प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम है।
क्रीड़ा समन्वयक श्रीकृष्ण पाण्डेय ने बताया कि खेल के माध्यम से नेतृत्व क्षमता का विकास होता हैं।
समापन समारोह का संचालन करते हुए संयोजक डॉ. अमरनाथ पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
समापन अवसर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिनमें रस्सा-कस्सी, डिस्कस थ्रो, भाला क्षेपण, दौड़-कूद आदि शामिल थे। देर शाम तक चली प्रतिस्पर्धाओ के अंतिम परिणाम तैयार न होने के कारण पुरस्कार वितरण फरवरी माह के अन्तिम सप्ताह में समारोह पूर्वक वितरित किया जाएगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बदलते मिज़ाज को लेकर अलर्ट जारी, जानें पूरी जानकारी

उत्तर प्रदेश में कल का मौसम बड़ा बदलाव दिखा सकता है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ…

6 minutes ago

संघर्षों से संवरता मानव जीवन का पड़ाव

डॉ. सतीश पाण्डेय महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। मानव जीवन एक निरंतर गतिमान यात्रा है, जिसमें हर…

28 minutes ago

मानव जीवन: संघर्ष, सपनों और सफलताओं की अनोखी यात्रा

कैलाश सिंह महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मनुष्य का जीवन किसी सीधी रेखा की तरह नहीं…

32 minutes ago

मनरेगा कर्मियों का मानदेय 30 प्रतिशत बढ़ेगा – मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

रांची ( राष्ट्र की परम्परा) ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की…

34 minutes ago

लहू बोलेगा रक्तदान संगठन ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात

रांची (राष्ट्र की परम्परा)विश्व दिव्यांता दिवस के उपलक्ष्य में "लहू बोलेगा" रक्तदान संगठन रांची एवं…

40 minutes ago

मसूरी में 600 प्रशिक्षु आईएएस और एक सवाल

“उंगलियों पर हल होने वाला सवाल और भविष्य के प्रशासकों की तैयारी का सच” मसूरी…

44 minutes ago