स्वस्थ मस्तिष्क व शरीर के लिए खेल जरूरी-डॉ रतनपाल सिंह

बघौचघाट(राष्ट्र की परम्परा)
24वी स्व रामसुभग सिंह स्मारक फुटबाल प्रतियोगिता महाराणा प्रताप शिक्षण संस्थान कुर्मी पट्टी के खेल परिसर में शुक्रवार को फुटबाल महाकुंभ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि एमएलसी डा रतनपाल सिंह ने फीता काट कर खिलाड़ियों से हाथ मिला कर खेल का आगाज किया। उद्घाटन मैच बैलेन लाइन क्लब नेपाल एवं स्टेडियम गोरखपुर के खिलाड़ियों के बीच खेला गया।जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए नेपाल की टीम ने मैच को 2/1 से जीत लिया। इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ रतनपाल सिंह विधान परिषद सदस्य ने कहा कि एमपीआईसी लगातार कई वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगा रहा है,शिक्षा के बगैर सब कुछ अपूर्ण है।अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा इस विद्यालय के बच्चे शिक्षा और खेल के क्षेत्र में नाम रोशन कर रहे हैं।खेल से स्वस्थ मस्तिष्क व शरीर का विकास होता है।इसलिए शिक्षा के साथ-साथ खेल भी जरूरी है,विद्यालय के विकास के लिए हमारा हर संभव प्रयास रहेगा। तत्पश्चात नेपाल और गोरखपुर के टीम के बीच रोमांचक फुटबाल मैच का आगाज हुआ। जिसमें बेहतर प्रदर्शन करते हुए नेपाल की टीम ने गोरखपुर को हराकर मैच को दो एक से जीत लिया।कार्यक्रम के आरंभ में उपस्थित अतिथियों ने स्व रामसुभग सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान कार्यक्रम के अध्यक्ष विजय बहादुर दूबे भाजपा प्रभारी बलिया,जिपंस सुजीत प्रताप सिंह,वरुण प्रताप सिंह, श्रीनिवास दूबे,अजय पाल सिंह,कुलमुख राजेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह,जितेंद्र प्रताप सिंह,ग्रामप्रधान अजीत सिंह,मोनू सिंह,संदीप मल्ल,संतोष पाण्डेय,सलाउद्दीन खान,जय कुमार राव,उमा राय,विवेक श्रीवास्तव,वीर प्रताप सिंह,मुहम्द फतेह,विवेक श्रीवास्तव,कामेश्वर यादव आदि मौजूद रहे। निर्णायक मकसूद, अनिल सिंह,आयशा खातून एवं कमेंट्री सलाउद्दीन खान ने किया।,प्रबंधक/जिपंस सुजीत प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया तथा उपस्थित लोगो के प्रति आभार व्यक्त किया।आज का मैच एमपीआईसी बनाम तमकुही राज के बीच खेला जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

4 hours ago

UPI के नए चार्ज पर कानूनी चुनौती, MDR फ्रेमवर्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…

4 hours ago

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

11 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

12 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

12 hours ago