भारत नेपाल सीमा पर बालश्रम रोकने के लिए निकालीं गई जागरूकता रैली

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । भारत नेपाल सीमा पर देहात इन्डिया तथा जिला श्रम कार्यलय बहराइच के संयुक्त तत्वावधान में बालश्रम के विरुद्ध जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया और सदस्यों ने जागरूकता रैली और पम्पलेट के द्वारा लोगों को बाल श्रम के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम की शुरुआत देहात इंडिया बाल संरक्षण अधिकारी हसन फ़िरोज़ ने बाल कल्याण अधिकारी जितेश कुमार सिंह का स्वागत कर किया और जीतेश ने अपने सम्बोधन में कहा की हम सभी को बालश्रम के खिलाफ एकजुट होने की आवश्यकता है तभी हम सभी बाल श्रम पर कामयाबी मिलेगी और लोगों को जागरूक किया जा सकेगा,गोष्ठी में लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में जागरूक रहने और बाल श्रम पर अंकुश के लिए जागरूक किया और इसके बाद जागरूकता वाहन को थाना रूपईडीहा से उपनिरीक्षक विजय कुमार व दीपेश सिंह ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और सभी ने बालश्रम को हर हाल में न करने पर जोर दिया।
जागरुकता रैली में लोगो को स्टीकर तथा श्रम विभाग के तरफ से उपलब्ध कराएं गए बाल श्रमिकों हेतु चलाई जा रही स्कीम का पम्पलेट भी बांटा गया जहां जागरुकता अभियान रेलवे स्टेशन रोड, केवल पुर, रुपईडीहा गांव चकिया रोड चौराहा से होते हुए देहात इन्डिया शाखा कार्यालय पर पहुंच कर सभा का समापन हुआ, इस क्रम में विभिन्न दुकानों, होटलों, किराना, ऑटो आदि प्रतिष्ठानों में जाकर लोगो को बालश्रम के खिलाफ जागरूक किया गया और कार्यक्रम के दौरान एसएसबी के सतीश कुमार, श्रम विभाग के अन्य कर्मचारियों, देहात इन्डिया से जन्नतुल फ़िरदौश, निर्मला, अमरेश व नीरज उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

6 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

8 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

10 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

10 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

12 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

12 hours ago