कुछ मंज़िलें अकेले ही पार होती हैं,
कुछ लड़ाइयाँ अकेले लड़नी पड़ती हैं,
दुनिया में आते भी अकेले ही हैं हम,
दुनिया से अकेले ही जाते भी हैं हम।
वक्त कहाँ इंगित करता है कब
किसे अकेला चलना पड़ जाये,
भावनात्मकता में कभी किसी
से व्यर्थ में प्रीति नहीं लगायें।
ख़ुश रहने से भी प्रतिदिन साहस
कहाँ किसी को भी मिल पाता है,
विपरीत समय, कठिन परिस्थिति
की चुनौती झेल साहस मिल पाता है।
प्रेम व आँसू के स्वरूप भले अलग हों
पर दोनों के श्रोत सच्चे हृदय होते हैं,
प्रेम में अगर ख़ुशी मिलती है तो आँसू
सुख दुःख दोनो ही स्थिति में बहते हैं।
कपड़े से छना हुआ पानी शरीर ठीक
रखता है और विवेक से छनी वाणी
आपस के सभी संबंध ठीक रखती है,
प्रेम की मीठी बोली हमें एक रखती है।
जिह्वा से निकले शब्दों का और
सच्चे मन से पनपी खुद की सीधी
सोच का आचरण अनूठा होता है,
समझना, समझाना कठिन होता है।
वाणी तो सम्प्रति मूल्यवान गहना है
कठोर वाणी नहीं किसी ने सहना है,
वाणी की मिठास प्रेम का सागर है,
वाणी की भूल आदित्य घना जंगल है।
🔹 प्रस्तावनाइतिहास में आज का दिन: 7 फरवरी भारत और विश्व के लिए कई महान…
इतिहास में 7 फ़रवरी प्रस्तावनाइतिहास में 7 फ़रवरी को जन्मे महान व्यक्तित्व भारतीय राजनीति, खेल,…
📜 7 फ़रवरी का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाओं का विस्तृत विवरण7 फ़रवरी का इतिहास विश्व और…
बरहज /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा )। गोताखोर सुरेंद्र साहनी की मौत के बाद बरहज क्षेत्र…
07 फरवरी 2026 को कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, चित्रा नक्षत्र और कन्या राशि में…
दिसंबर 2025 की परीक्षा में सौ से अधिक विद्यार्थियों को सफलता, हिंदी विषय से सर्वाधिक…