Categories: Uncategorized

डीडीयू के विधि विभाग में भाषण प्रतियोगिता आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विधि संकाय में विश्वविद्यालय की स्थापना के हीरक जयंती के अवसर पर “लोकतंत्र, जन भागीदारी एवं भारतीय संविधान” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. अनिल द्विवेदी, अध्यक्ष वनस्पति विज्ञान ने लोकतंत्र और उसकी ताकत पर ध्यान आकर्षण किया और विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि जीवन जीने के तरीकों में सुधार करना चाहिए।
अधिष्ठाता विधि संकाय प्रो. जितेंद्र मिश्र ने मुख्य अतिथि का आभार प्रकट किया और भारतीय संविधान एवं उद्देशिका पर चर्चा करते हुए विश्व और भारतीय लोकतंत्र पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिभागियों ने भाग लिया और लोकतंत्र और भारतीय संविधान विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों का मूल्यांकन एक जूरी पैनल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक डॉ. मनीष कुमार राय, सहसंयोजक डॉ. शिवपूजन सिंह और डॉ. अभय चंद मल्ल विसेन का विशेष योगदान रहा। डॉ. शैलश कुमार सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

7 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

7 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

8 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

8 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

9 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

10 hours ago