गोरखपुर महोत्सव मे अंजना मिश्रा के प्रस्तुति पर झूमे दर्शक

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद की लब्ध प्रतिष्ठित गीतकार कवयित्री,शिक्षिका व स्वरसाधिका अंजना मिश्रा ने गोरखपुर में चल रहे गोरखपुर महोत्सव मे पहुँचकर अपनी एक से बढकर एक गीतों के माध्यम से खूब वाहवाही लूटी।इनके गीतो पर दर्शक झूमते हुए नजर आए,लगभग आधे घंटे की प्रस्तुति मे विविध गीतो को स्वर देकर अंजना ने काफी लोकप्रियता हासिल की।इनके प्रस्तुति को देख और सुनकर दर्शक इन्हे दूसरी शारदा सिन्हा के रूप मे देख रहे हैं ।
प्रस्तुति के दौरान कार्यक्रम स्थल पर सैकड़ों नामचीन सख्सियत मौजूद थी।प्रस्तुति के बाद अंजना को मुख्य मंच से प्रतिभागिता का सम्मान पत्र आदि देकर आयोजक मण्डल द्वारा सम्मानित किया गया।ध्यातव्य है इस महोत्सव मे देश के नामचीन कलाकार, संगीतकार, साहित्यकार,समाज सेवी और अन्य विधाओं के सिद्धहस्त कलाकारों ने अपनी उपस्थिति से मंच को गौरवान्वित कर रहे है।इसके पूर्व अंजना दूरदर्शन और रेडियो पर अपनी अनेको प्रस्तुति दे चुकी है।इन्हे शिक्षा साहित्य और संगीत के क्षेत्र में अनेकों लब्धप्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त है।
अंजना मिश्रा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के भाटपाररानी तहसील के अन्तर्गत ग्राम सिकरहटा,सोहनपुर की निवासी हैं।वर्तमान में यह बेसिक शिक्षा परिषद जनपद देवरिया मे भाटपाररानी विकास खण्ड के अन्तर्गत स्थित कम्पोजिट विद्यालय भाटपाररानी पर बतौर शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं।
इस सम्मान के मिलने पर विधायक बरहज दीपक मिश्रा, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वंशमणि उपाध्याय,एसडीएम अवधेश निगम,एसडीएम अरूण कुमार वर्मा,डायट प्राचार्य डाॅ. अनिल कुमार सिंह ,डीपीओ सिवान अशोक पाण्डेय,बीईओ प्रभात कुमार राय,प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा,चाइल्ड डबलपमैट कमेटी की चेयरमैन सावित्री राय ,भाषा शिक्षण संस्थान कटक के अध्यक्ष डा0सत्यनरायण पांडा,बीडीओ नालंदा सुमिता,जिला अलपसंख्यक कल्याण अधिकारी किशोर आनन्द ,पूर्व प्राचार्य प्रो0 गंगाधर मिश्र ,डायट प्रवक्ता डा0 जानकी झा,एस आर देवरिया डा0 शीला चतुर्वेदी,डीसी खेल संजय सिंह ,एआरपी संघ के जिलाध्यक्ष विपिन दूबे, साहित्यशक्ति संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 पंकज-प्राणेश , वरिष्ठ साहित्यकार वीरेन्द्र मिश्र बिरही,वरिष्ठ साहित्यकार बृन्दावन राय सरल,वीनू शर्मा, एआरपी अमित शर्मा,कृष्णा देवी,संध्या मिश्रा,वरिष्ठ कवयित्री सुमन पांडेय, गरिमा,गौरव,संजीव सिंह ,मानवेंद्र मिश्र,राघवेंद्र पांडेय, मधुकर मिश्र,विवेक ,रमेश चंद्रा,सतीश त्रिपाठी,शशिरंजन शुक्ल सेतु,धर्मेंद्र तिवारी, कुन्नू सिंह ,बी एम उपाध्याय, सुभाषचंद्र यादव जी, डा0 प्रणव पराग,अतुल मिश्रा , सचिदानंद पाठक, ब्रजेश मिश्रा, संजय मिश्र व समस्त शिक्षक समाज आदि ने बधाई दी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

गैस एजेंसियों पर भीड़ के बीच डीएम का औचक निरीक्षण, बोले- जनपद में गैस की कोई कमी नहीं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच देशभर…

25 minutes ago

लखनऊ में फायरिंग मामले में रोहित पटेल का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सरकार बनाम रोहित पटेल मुकदमे…

57 minutes ago

कम खर्च में पशुओं का इलाज और टीकाकरण, पशुपालकों को मिल रही राहत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…

1 hour ago

आईईटी में इंजीनियर्स प्रीमियर लीग सीज़न-02 का भव्य शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

1 hour ago

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

5 hours ago

कटहल नाला से हट रहा अतिक्रमण, प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 लोगों ने स्वयं हटाया कब्जा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…

5 hours ago