उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) सभासद एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आवाह्न पर उतरौला नगरपालिका सभागार में सभासदो ने बैठक कर सभासद नगर इकाई का गठन किया। बैठक में अध्यक्ष व महामंत्री समेत अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति आम सहमति से किया गया। जिसमें सभासद नसीम बानो संरक्षक, सिराजुद्दीन उर्फ राजा अंसारी अध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद सैनी, अभिषेक गुप्ता महामंत्री, मोहम्मद रिजवान, विष्णु गुप्ता, नीरज कुमार व संतोष कुमार श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, माजिद बेगम, आलिया बानो, रेहाना बेगम मंत्री, दुर्गा प्रसाद गुप्ता व शुभम चौरसिया कोषाध्यक्ष एवं सरिता को मीडिया प्रभारी चुना गया। प्रक्रिया संपन्न होने के बाद इसकी प्रतिलिपि अधिशासी अधिकारी रजवाड़ी वर्मा को सौंप दिया गया। संगठन विस्तार के बाद अध्यक्ष महामंत्री एवं संरक्षक को फूलमाला पहनाकर अन्य सभासदों ने बधाई दिया। नव नियुक्त सभासद अध्यक्ष सिराजुद्दीन उर्फ राजा अंसारी ने कहा कि, कार्यकारिणी गठन से संगठन को मजबूती मिलेगी। सभासदों के हक की लड़ाई के लिए संगठन हमेशा तत्पर रहेगा। किसी भी सभासद का उत्पीड़न संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। महामंत्री मोहम्मद रिजवान ने संगठन के प्रति ईमानदारी से कार्य करने को सभी से आवाहन किया। उन्होंने कहा कि समस्याओं की पहचान कर उनका निराकरण खोजना ही संगठन का मुख्य लक्ष्य है। सभासदों की विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष करना होगा।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…
वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…
त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…
बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…
आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…