बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी बलिया के निर्देश पर नगर पालिका परिषद बलिया ने यातायात की दृष्टि से जाम मुक्त करने तथा सुंदरीकरण की दिशा में विशेष कदम उठाया गया है,जिसके तहत कलेक्ट्रेट चौराहे का आर्किटेक्ट प्लान तैयार किया गया।जिसमें चौराहे का चौड़ीकरण,डिवाइडर,वृक्षारोपण, ट्रैफिक लाइट,एल ई डी स्क्रीन,डिजिटल कैमरा आदि से सुसज्जित किया जाएगा। वर्तमान में ओवरब्रिज के सुंदरीकरण का कार्य गतिमान है। ओवरब्रिज के ऊपर बटरफ्लाई लाइट और नीचे सुंदर चित्रकारी के साथ सुंदर लाइट लगाने का कार्य किया जायेगा और ग्रीन बेल्ट बनाई जायेगी इसके साथ ही कुंवर सिंह चौराहा,एन सी सी तिराहा, चित्तू पांडे चौराहा,जगदीशपुर चौराहा और बिशनी पुर चौराहा के सुंदरीकरण का भी प्लान तैयार किया जा रहा है, प्लान तैयार हो जाने और जिलाधिकारी की सहमति मिल जाने के पश्चात इन कार्यों को भी शीघ्र आरम्भ किया जायेगा।उक्त के सन्दर्भ में मुख्य राजस्व अधिकारी और अपर जिलाधिकारी त्रिभुवन ने बताया कि बलिया शहर और सभी नगर पालिका क्षेत्र का यथोचित विकास व सुन्दरीकरण किया जायेगा।
अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…
सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार…
PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…