संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव वित्त और जनपद के नोडल अधिकारी संजीव सिंह, आईएएस ने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान कान्हा गोशाला मगहर और महोबरा ग्राम पंचायत पेयजल योजना नाथनगर का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान गौशाला में 37 गोवंश संरक्षित पाए गए। गोवंशो का स्वास्थ्य सामान्यतः ठीक पाया गया। नोडल अधिकारी ने निर्देश दिया कि गोशाला में जिस दिन गोवंश संरक्षित किये जाते हैं। उसी दिन तैनात केयर टेकर द्वारा हस्ताक्षर किया जाए।
उन्होंने नवाचार के रूप में स्थापित गोकाष्ठ बनाने वाली मशीन का भी अवलोकन किया और इसका विस्तार करने का निर्देश दिया।
इसी क्रम में नाथनगर ब्लॉक के महोबरा ग्राम पंचायत के पेयजल योजना के
निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अभियन्ता जल निगम ने बताया कि योजना से पूर्ण किये गये गृह संयोजन में नियमित जलापूर्ति किया जा रहा है। नोडल अधिकारी ने कार्यदायी संस्था और अधिशाषी अधिकारी जल निगम को निर्देशित किया कि योजनान्तर्गत आने वाले शत-प्रतिशत घरों को पानी के कनेक्शन से आच्छादित किया जाए और पानी की सप्लाई एवं पाईप तथा कनेक्शन आदि में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए।
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…
रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…
रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…
✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…