विस निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण जारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिला मजिस्ट्रेट जयप्रकाश ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता दिनांक 01 जनवरी 2024 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके आधार पर पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है।
उन्होंने जनपद के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिन बीएलओ द्वारा फार्म-6, 7 व 8 नहीं दिये गये है, उनसे फार्म प्राप्त करके उनकी इन्ट्री कराया जाना है। कोई भी बूथ शून्य न रहे। उन्होंने कहा कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने स्तर से सुपरवाइजर को निर्देशित कर दें कि बीएलओ से फार्म प्राप्त करके फार्म की फीडिंग का कार्य कराना सुनिश्चित करेगें। यदि बीएलओ द्वारा फार्म प्राप्त नही किया जाता है तो अपने स्तर से कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

एक अन्य समाचार के अनुसार उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिला मजिस्ट्रेट जयप्रकाश ने सर्वसाधारण को सूचनार्थ अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता दिनांक 01 जनवरी 2024 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके आधार पर पुनरीक्षण का कार्य दिनांक 27 अक्टूबर 2023 से 09 दिसंबर 2023 चलेगा।
उन्होंने बताया कि दिनांक 25 नवंबर 2023 एवं 26 नवंबर 2023 को विशेष अभियान है। विशेष अभियान के दिन सभी बूथ लेबिल आफिसर अपने-अपने मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहेगें। जो बीएलओ बूथ पर उपस्थित नहीं रहेगे तथा जिन मतदेय स्थलों पर बीएलओ काम नहीं कर रहे है, उन बीएलओ के विरूद्ध सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा एफआईऑर कराकर वेतन अवरुद्ध की कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिये गये है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शांति समिति की बैठक संपन्न, रामनवमी और ईद पर सौहार्द बनाए रखने की अपील

देवरिया/भाटपाररानी (राष्ट्र की परम्परा)भाटपाररानी में आगामी रामनवमी और ईद त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग…

2 hours ago

नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को 4 साल की सजा, कोर्ट का सख्त संदेश

सरायकेला (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)झारखंड के सरायकेला जिले में नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले…

4 hours ago

🟧 विडंबना नहीं तो और क्या

परिचय अपने ही देश में बेघर दर्द झेलना और शरणार्थी जैसा जीवन जीना आज की…

4 hours ago

अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती: 15 दिन में पहचान, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बलिया में प्रशासन सख्त: स्वास्थ्य और विकास कार्यों की गहन समीक्षा बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जिले…

5 hours ago

📰 देवरिया दुकान कब्जा विवाद: बैनामेदार पक्ष ने पेश की सच्चाई, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

बैनामा बनाम आरोप: देवरिया दुकान विवाद में कौन सच, कौन गलत? इस वायरल वीडियो की…

6 hours ago

न्यू मैक्सिको के अमेरिकी एयरफोर्स बेस पर फायरिंग: एक की मौत, एक घायल; बेस किया गया लॉकडाउन

न्यू मैक्सिको/अमेरिका (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित हॉलोमन एयर फोर्स बेस पर…

7 hours ago