पराली जलाते वक्त अनियंत्रित आग की चपेट में आने से बुजुर्ग की हुई मौत

मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।गुरुवार को भिटौली थाना अंतर्गत ग्राम सभा दरौली में गुरुवार की सायं खेत में पराली जलाते समय एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की आग और धुएं की चपेट में आने से मौत हो गई l प्राप्त जानकारी के अनुसार दरौली निवासी इन्द्रासन गुप्ता गुरुवार को शाम करीब चार बजे अपने ग्राम सभा के दक्षिण ईट भट्टे के पास अपने खेत में धान का पराली जला रहे थे कि अचानक आग और धुएं की चपेट में आकर गिर पड़े और झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ जब वह अपने खेत में अनियंत्रित आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं थे। सूचना मिलते ही मौके पर जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान पहुंचकर स्थिति का जायजा लिए तथा₹500000 उनके परिवार को दिलाने की घोषणा की है। थाना भिटौली पुलिस पहुंच कर अग्रिम कार्यवाही मे जुटी रही l मृतक इन्द्रासन गुप्ता की चार बेटियां है और चारो की शादी हो चुकी है जबकि पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago