शिक्षा में भारतीय संस्कृति एवंं मूल्यों का विशेष स्थान: डॉ.आभा मिश्र

राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का छठा दिन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के छठवें दिन स्वयंसेवकों ने चयनित गांव मोहांव में कार्यक्रम अधिकारी डॉ.विनीत कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में घर घर घूमकर औपचारिक शिक्षा या नियमित रोजगार में नहीं रहने वाले युवाओं का सर्वेक्षण किया।

बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि अर्थशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.आभा मिश्र ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को भारतीय संस्कृति और मूल्यों से जोड़ना होगा। संवेदनाओं के साथ ज्ञान अर्थव्यवस्था को अर्जन कर सकते हैं। बौद्धिक पूंजी का सृजन और प्रवर्तन करके भारत विश्वगुरु बन सकता है, मूल्य शिक्षा व्यक्तियों के व्यक्तित्व विकास पर जोर देती है, ताकि उनका भविष्य संवर सके और कठिन परिस्थितियों से आसानी से निपटा जा सके। यह बच्चों को ढालता है, ताकि वे अपने सामाजिक, नैतिक और लोकतांत्रिक कर्तव्यों को कुशलतापूर्वक संभालते हुए बदलते वातावरण से जुड़ जाएं।

मनोविज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.संजय कुमार सिंह ने मानसिक विकृति पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए कहा कि आज हमे चिंता, द्वंद्व, भय और कुंठा से बचना चाहिए।

समाज शास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.अरविंद पाण्डेय ने चरित्र निर्माण पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व विकास में उच्च चरित्र का होना आवश्यक है।

शिक्षा शास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.अवधेश यादव ने अवधेश यादव ने आधुनिक शिक्षा पर और समाजशास्त्री डॉ.धनंजय तिवारी ने सामाजीकरण पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.विनीत कुमार पाण्डेय ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान प्रमुख रूप से डॉ.धनन्जय तिवारी, डॉ.अवधेश यादव, शुभम् सिंह, निहाल सिंह, गार्गी विश्वकर्मा, अंकिता मिश्रा, स्नेहा कंचन, सबीना खातून, दिव्या मद्धेशिया, अंकिता तिवारी, प्रदीप, अब्दुल रोशन आदि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

5 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

5 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

5 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

5 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

5 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

6 hours ago