जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने समय माता मंदिर में किया अखंड मानस पाठ का शुभारंभ

नवरात्रि में जिले के देवी मंदिरों में किया गया अखंड श्री राम चरित मानस पाठ का भव्य आयोजन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सरकार की मंशानुरूप शासन के निर्देशानुसार चैत्र नवरात्रि के सुअवसर पर बुद्धवार अष्टमी तिथि को जिले के देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना एवं विधि विधान के साथ अखंड मानस पाठ का भव्य एवं आकर्षक शुभारंभ किया गया। जिसकी पूर्णाहुति- हवन पूजन आज नवमी तिथि को होगी।
उल्लेखनीय है कि चैत्र नवरात्रि के अवसर पर देवी मंदिरों में दुर्गा सप्तशती पाठ, देवी गायन, देवी जागरण आदि कार्यक्रमों का उद्देश्य आम जनमानस को इससे जोड़ते हुए मानवीय मूल्यों, सामाजिक मूल्यों व राष्ट्रीय मूल्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है।
उसी के क्रम में विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी, विधायक धनघटा गणेश चौहान, जिलाधिकारी संदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव एवं मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार ने चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर जिला मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध समय माता मंदिर में आयोजित अखंड मानस पाठ का विधिवत पूजन-अर्चन एवं आरती कर शुभारंभ कराया।
जिलाधिकारी श्री कुमार के कुशल निर्देशन में मुख्यालय सहित सभी तहसीलों एवं विकास खंडों में स्थापित देवी मंदिरों पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से पंजीकृत कलाकारों की टीम द्वारा अखंड रामायण पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विधायक खलीलाबाद अंकुर आज तिवारी एवं विधायक धनघटा गणेश चौहान ने खलीलाबाद के समय माता मंदिर में आयोजित अखंड मानस पाठ में पहुंचकर पूजा- अर्चना करने के पश्चात समस्त जनपदवासियों को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, शांति एवं मंगल की मां देवी से प्रार्थना किया।
अखंड रामायण पाठ कार्यक्रम में प्रतिष्ठित व्यवसाई एवं माँ समय माता मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अमरनाथ रुंगटा मुख्य सहयोगी की भूमिका में रहे। पंडित अरुण कुमार तिवारी शास्त्री व पुजारी राजू भाटी ने संपूर्ण विधि-विधान एवं पूजा अर्चना के साथ अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ कराया।
खलीलाबाद समय माता मंदिर में अखंड रामायण पाठ कार्यक्रम वैष्णवी लोकगीत पार्टी एवं कलाकारों द्वारा किया जा रहा है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर रमेश चन्द्र, परियोजना निदेशक संजय कुमार नायक, ईओ नगर पालिका विनय कुमार मिश्र, नायब तहसीलदार विजय गुप्ता एवं प्रियंका पाण्डेय, व्यापारी नेता बनर्जी लाल अग्रहरी, भाजपा नगराध्यक्ष सतविंदर पाल जज्जी, उपाध्यक्ष ई०सुधांशु सिंह समेत दर्जनों भाजपा नेता व भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहें।
इसी क्रम में तहसील मेहदावल के अंतर्गत बराखाल दुर्गा मंदिर पर महेश मौर्य एंड पार्टी कलाकारों द्वारा अखंड रामायण पाठ का वाचन किया जा रहा है।
धनघटा तहसील में मॉ दुर्गा मंदिर शनिचरा बाजार में कलाकार प्रमिला उर्फ पप्पी कोयल एण्ड पार्टी द्वारा अखंड मानस पाठ का समुधर गायन किया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

6 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

6 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

6 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

6 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

6 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

7 hours ago