गाजीपुर (राष्ट्र की परम्परा)l भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद रहे राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने के विरोध में गाजीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के सरजू पाण्डेय पार्क में काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन व सत्याग्रह किया। कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरजू पाण्डेय पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा के नीचे प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम की अगुवाई में भारी संख्या में कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद की सदस्यता समाप्त करने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन कर लोकतांत्रिक तरीके से सत्याग्रह कियाl
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। विरोधी दलों के नेताओं की आवाज बंद की जा रही है। देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात हैं। आज अरबों रुपए का घोटाला देश में हो रहा है, उसके खिलाफ सरकार किसी को बोलने नहीं दे रही है और सरकारी एजेंसियों की मदद से मानहानि जैसे केस में संसद की सदस्यता समाप्त कर दे रही है, जो गलत है और जनहित में नहीं है। इसका जवाब कॉंग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ कर देगी।
पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने पर भाजपा सरकार की निंदा की और कहा कि ये सरकार प्रतिशोधपूर्ण कार्यवाही कर रही है, संवैधानिक अधिकारों का हनन करते हुए सरकारी संस्थाओं के माध्यम से और दबाव बना कर अपने अधिकारों का गलत प्रयोग कर विपक्ष को समाप्त करना चाहती है, जिसके चलते आज राहुल गांधी जैसे ईमानदार और कर्मठ नेता की सदस्यता समाप्त कर दी गयी। इसलिए हम लोग आज सत्याग्रह के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह ने कहा कि हमारे लोकप्रिय सांसद रहे राहुल गांधी लगातार अडानी मामले में प्रधानमंत्री से जवाब मांग रहे थे,किन्तु उनकी आवाज दबाने के लिए उनकी संसद से सदस्यता समाप्त कर दी गई। भाजपा सरकार विरोध करने वालों को सरकारी एजेंसियों के माध्यम से धमका रही है। जो गलत है, आज कांग्रेस का हर कार्यकर्ता इस अनीतिपूर्ण और विद्वेषपूर्ण राजनीति की कड़ी निंदा करता है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य रवि कांत राय, प्रदेश सचिव जनक कुशवाहा, पूर्व शहर अध्यक्ष शफीक अहमद, पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष गुप्ता, मुसाफिर बिंद, महबूब निशा, राघवेंद्र कुमार, सुमन चौबे, सुमेर कुशवाहा, दिव्यांशु पाण्डेय, सुधांशु तिवारी, हिमांशु श्रीवास्तव, मनीष राय ,संदीप विश्वकर्मा , चंद्रिका सिंह,मनसूर जैदी , राम नगीना पाण्डेय, बटुक नारायण मिश्रा,सतीश उपाध्याय,रईस अहमद, चंद्रिका सिंह, अजय दुबे, सीमा विश्वकर्मा, साजिद हुसैन, मीलेंद्र सिंह,सदानंद गुप्ता ,राजेंद्र गाजी, हामिद अली, मोहम्मद राशिद, विभूति राम, करुणानिधि राय, नसीम अख्तर ,वीरेंद्र राय, अनुराग पांडे,उमाशंकर सिंह फौजी,विद्याधर पांडे, मोहन चौहान, राकेश राय, माधव कृष्ण,शकरुल्लाह वारसी ,अरुण कुमार श्रीवास्तव, ओमप्रकाश राजभर, राजेश उपाध्याय ,शशिभूषण राय, शबीहूल हक, आदिल अख्तर ,आलोक यादव, जावेद जहीर खान, अछैबर बिंद, विजय शंकर पाण्डेय, सतीश श्रीवास्तव, अवधेश पाण्डेय, इरफान खान, विवेक कुशवाहा, ओमप्रकाश पाण्डेय सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…
नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…