हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

हनुमान जी का जन्म चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा दिन मंगलवार को हुआ था। इसलिए मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा अर्चना की जाती है सभी भक्त पूजा पाठ करके हर्षोल्लास के साथ हनुमान जी का जन्मदिन मनाते हैं हिन्दू धर्म में हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व है।मनुष्य के जीवन की बड़ी से बड़ी परेशानी हनुमान जी की पूजा करने से दूर हो जाती हनुमान जी को संकट मोचन भी कहा जाता है
सभी सनातन धर्मानुरागी हनुमान जी का जन्मदिन एक महापर्व के रूप में मनाते हैं हनुमान जी को शिव का 11वां अवतार माना जाता है हनुमानजी की पूजा करने वाले भक्तों को जीवन में आने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलती है हनुमान जी की विधि विधान से पूजा करने पर व्यक्ति के सभी विकार दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती है पवन सुत हनुमान जी बहुत ही सरल और दयालु है। उनका रुद्रावतार अपने भक्तों की सारी पीड़ा हरने वाला है बजरंगबली की कृपा जिस पर भी हो जाती है उसे दुनिया का कोई भी दुख छू नहीं पाता है। हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंगबली की विधिवत पूजा अर्चना करनी चाहिए उन्हें लड्डू का भोग लगाना चाहिए क्योंकि उन्हें लड्डू बहुत पसंद है। सुबह-सुबह हनुमान जी का ध्यान करने से इंसान समस्त सांसारिक कष्टों से मुक्ति पा जाता है माना जाता है कि कलयुग में हनुमान जी ही ऐसे देवता है जो धरती पर विराजमान होकर भक्तों का उद्धार करते हैं राम भक्त हनुमान की महिमा का गुणगान सदैव करते रहना चाहिए हनुमान जी को बाल ब्रह्मचारी कहा जाता है हनुमान जी को सिंदूर बहुत ही प्रिय है सिंदूर लगाने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं उन्होंने सीता माता की खोज तथा लंका विजय करने में प्रभु राम की मदद की थी हनुमान जन्मोत्सव पूरी दुनिया में मनाया जाने वाला हिन्दुओं का प्रमुख त्योहार है हनुमान जी कलयुग के सबसे प्रभावशाली देवता हैं हनुमान जी की पूजा एवं व्रत करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं सीमा त्रिपाठी
शिक्षिका साहित्यकार लेखिका

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

17 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago