क्रिटिकल गैप्स योजनान्तर्गत कार्यों के चयन के संबंध में विशेष बैठक सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में विगत 02 दिसंबर 2023 को कैंप कार्यालय पर आयोजित हुई बैठक में क्रिटिकल गैप्स योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में कार्यों के चयन के संबंध में विशेष बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) जयप्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार एवं प्रभारी जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आदि उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी द्वारा क्रिटिकल गैप्स योजनान्तर्गत निम्न कार्यों के कराये जाने की सहमति प्रदान की गयी है, जिसमे बखिरा में टूरिस्ट फैसिलेशन सेन्टर जिसमें पार्किंग, टायलेट, इन्फार्मेशन सेन्टर आदि सम्मिलित हो, यह कार्य ग्रामीण क्षेत्र हेतु उपलब्ध बजट रू0 80.00 लाख से पूर्ण किया जायेगा। जिलाधिकारी कार्यालय में कन्ट्रोल रूम का निर्माण कार्य रू0 5.00 लाख शहरी क्षेत्र हेतु उपलब्ध बजट से कराया जाएगा। जनपद संत कबीर नगर के जिला स्टेडियम में ओपेन जिम का निर्माण कार्य रू0 5.00 लाख शहरी क्षेत्र हेतु उपलब्ध बजट से कराया जाएगा। केन्द्रीय विद्यालय के संचालन हेतु डायट संत कबीर नगर में शिक्षण कक्ष का निर्माण। रू0 10.00 लाख शहरी क्षेत्र हेतु उपलब्ध बजट से कराया जाएगा।
बैठक में उपरोक्त सभी कार्यों को जिलाधिकारी की अनुमति से क्रिटिकल गैप्स योजनान्तर्गत कराये जाने हेतु कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग-प्रान्तीय खण्ड, संत कबीर नगर को नामित किए जाने हेतु सहर्ष प्रस्तावित किया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

11 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

11 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

15 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

15 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

1 day ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

1 day ago