Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविशेष लोक अदालत का आयोजन 12 अगस्त को

विशेष लोक अदालत का आयोजन 12 अगस्त को

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश प्रमोद कुमार ने बताया है कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार आगामी 12 अगस्त 2023 को एन0आई0 एक्ट से सम्बन्धित मामलों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में किया जाएगा। लोक अदालत का आयोजन प्रातः 10ः00 बजे से सायं 03 बजे तक होगा।
उन्होंने बताया कि इस विशेष लोक अदालत में चेक से जुड़े मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा। इस प्रकार के मामले लोवर कोर्ट में लम्बित हैं। पक्षकार स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होकर न्यायालय के माध्यम सें पक्षकारों के बीच सुलह समझौते के आधार पर अपने मामलों का निस्तारण करा सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments