देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l विशेष निराश्रित गोवंश संरक्षण अभियान अंतर्गत जनपद हेतु शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी डॉ अश्विनी कुमार सिंह उपनिदेशक गायनी, देवीपाटन ने सोमवार को पिपरपाती, हरपुर कला,भैंसाडावर,सोनहुला रामनगर एवं तरकुलवा के स्थायी/अस्थाई निराश्रित गोआश्रय स्थलों का गहन निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी ने गोआश्रयों के फंड रिक्वेस्ट, सहभागिता के लाभार्थियों का भुगतान तथा केयर टेकरों व गौसेवकों के भुगतान की समीक्षा करते हुए गोआश्रयों के पशुओं को ठंड से बचाव हेतु व्यवस्था , टैगिंग, पेयजल, भूसा,हरा चारा व साईलेज की वर्तमान स्थिति से शासन को रिपोर्ट भेजकर अवगत कराया। विशेष निराश्रित गोवंश संरक्षण अभियान को सफल बनाने हेतु विकास भवन में समस्त पशु चिकित्साधिकारी, खंड विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत के साथ बैठक कर सभी निराश्रित/छुट्टा गोवंश को निकटस्थ गोआश्रयों में संरक्षित करने का निर्देश दिया।
जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…
प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…
चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…
सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…
रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…
नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…