खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा जनपद में चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में आगामी होली पर्व के अवसर पर खाद्य एवं पेय पदार्थों में अपमिश्रण की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाकर कुल 07 नमूने संग्रहित किए गए एवं 1084 किलोग्राम खाद्य पदार्थ का सीजर किया गया जिसका अनुमानित मूल्य लगभग ₹138280/- है। संदीप कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा गणेश इंडस्ट्रीज, इंडस्ट्रियल एरिया उसरा बाजार देवरिया से सेवई का नमूना संग्रहित किया गया एवं अधोमानक एवं मिथ्याछाप होने के संदेह में 43 किग्रा (480 पैकेट) सेवई को सीज किया गया जिसका अनुमानित रु4800 है।
संदीप कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा सुरेश मद्धेशिया के विनिर्माण प्रतिष्ठान, इंडस्ट्रियल एरिया उसरा बाजार देवरिया से सेवड़ा का नमूना संग्रहित किया गया एवं अधोमानक होने के संदेह में लगभग 400 किग्रा सेवड़ा को सीज किया गया जिसका अनुमानित मूल्य ₹27280 है। अजीत कुमार त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा सुरेश मद्धेशिया के विनिर्माण प्रतिष्ठान, इंडस्ट्रियल एरिया उसरा बाजार देवरिया से हल्दी का नमूना संग्रहित किया गया। रंजन कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी के द्वारा रतन लाल, सब्जी मंडी सलेमपुर के प्रतिष्ठान से मखाना का नमूना संग्रहित किया गया। मनीष मल्ल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा सुनील टी कंपनी, आजाद रोड सलेमपुर देवरिया से चायपत्ती का नमूना संग्रहित किया गया एवं अधोमानक होने के संदेह में लगभग 300 किग्रा चायपत्ती को सीज किया गया जिसका अनुमानित की मूल्य रू 90000 है। सुभेष कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा भारतीय खाद्य भंडार, एलआईसी गली सलेमपुर देवरिया से चना का नमूना संग्रहित किया गया एवं मिथ्याछाप व अधोमानक होने के संदेह में लगभग 300 किग्रा चना को सीज किया गया जिसका अनुमानित मूल्य ₹16200 हैं। सुभेष कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा अनिल कुमार, मेन रोड सलेमपुर के प्रतिष्ठान से खोया का नमूना संग्रहित किया गया। संग्रहित नमूने जांच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला झांसी प्रेषित किए जा रहे हैं।
उपरोक्त अभियान में रमेश चन्द्र पाण्डेय, सहायक आयुक्त (खाद्य)-II एवं शिवेंद्र, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी व अन्य संदीप कुमार श्रीवास्तव, रंजन कुमार श्रीवास्तव, अजीत कुमार त्रिपाठी, मनीष मल्ल एवं डॉ सुभेष कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सम्मिलित रहे। उपरोक्त सभी नमूने के परिणाम आने पर विधिक कार्यवाही संस्थित की जाएगी।

rkpshomnath

Recent Posts

2027 से पहले सपा में नेताओं की एंट्री तेज, भवानी भीख शुक्ला के परिवार की ज्वाइनिंग ने बढ़ाई हलचल

यूपी की सियासत में बड़ा उलटफेर! बृजभूषण सिंह के करीबी भवानी भीख शुक्ला पांच बेटों…

1 hour ago

स्कूल बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत

सब्जी मंडी से घर लौटते समय हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम बहराइच (राष्ट्र की…

1 hour ago

आजादी की लड़ाई के गुमनाम नायक को मिला सम्मान, योगी ने किया मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का अनावरण

राहुल गांधी पर योगी का तीखा हमला, बोले- आजादी की लड़ाई में नेहरू ही नहीं,…

2 hours ago

लापता छात्रा का शव मिलने के बाद बवाल, ढाई घंटे तक जलता रहा शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात

फोटो AI निर्मित थावे में तनावपूर्ण माहौल, करीब ढाई घंटे तक जलता रहा शव; भारी…

2 hours ago

डीएम की कुर्सी पर बैठीं प्रिया, फरियादियों की सुनीं समस्याएं

शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश,प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझ कर बढ़ा बेटियों का…

2 hours ago

शिवनगर वार्ड में संतोष पाण्डेय के सिर सजा जीत का ताज

अमन निगम को 55 मतों से हराया, संतोष पाण्डेय को मिले 702 वोट पांच प्रत्याशियों…

2 hours ago