राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में परिवार सह होली मिलन समारोह

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में परिवार सह होली मिलन समारोह, का आयोजन शहर के रुद्रपुर मोड़ स्थित एक मैरेज हाल में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रान्त प्रचारक सुभाष रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संघचालक मकसूदन मिश्र ने किया। होली मिलन समारोह की औपचारिक शुरुआत अतिथियों द्वारा मां भारती के चित्र पर, माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुभाष ने कहा कि, होली का पर्व आनंद, उमंग, भक्ति, प्रकृति एवं समरसता का प्रतीक है। उन्होंने ब्रज के भक्ति होली पर प्रकाश डाला। कृष्ण एवं राधा की होली भक्ति का होली है। इसी प्रकार अवध की होली में श्रीराम एवं सीता के प्रेम की होली के साथ ही, काशी के महादेव की मशान की होली का संदेश पूरे देश में जाता है। इंद्रधनुषी छठा भी होली में धरती पर जाती है। भारत विभिन्नता में एकता का देश है।
इस दौरान विभिन्न शाखाओं से आए स्वयंसेवकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें जीवन है तेरे हवाले मुरली वाले, शास्त्री , हनुमत लेकर अबीर, हर्षित वर्मा, वाह वाह क्या बात है, प्रीति, और होली आई रे कन्हाई, प्रियांसी ने गाकर माहौल में रंग भर दिया। जिसका सभी ने आनंद लिया। इस दौरान विवेकानन्द शाखा द्वारा प्रस्तुत झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही। मोहन ने अपने भजन के माध्यम से सभी को वृंदावन की होली के रस में सभी को झूमने का अवसर दिया।
तत्पश्चात उपस्थित स्वयंसेवकों द्वारा फूलों की होली खेली गई। इसी क्रम में सभी ने एक दूसरे के ऊपर फूलों की पंखुड़ियों एवं रंग उड़ाकर हर्ष एवं उल्लास के प्रतीक पर्व होली खेलते हुए एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यवाह दीपेंद्र ने किया।
इस दौरान गोरक्ष प्रांत के सह प्रांत कार्यवाह वीरेंद्र , विभाग संघचालक राजधारी, नगर संघचालक नमो नारायण, विभाग प्रचारक सुशील, जिला कार्यवाह दीपेंद्र, जिला व्यवस्था प्रमुख नीरज शर्मा, जिला प्रचार प्रमुख पुष्पराज तिवारी, नगर प्रचारक अंचल, नगर कार्यवाह राजेश,नगर प्रचार प्रमुख मनीष, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंध मुन्नीलाल शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, अमित मोदनवाल,
मातृ शक्ति के रूप में शैल, शशिकला, अनामिका, दीक्षा, रिचा सिंह, समेत तमाम स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

14 minutes ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

22 minutes ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

34 minutes ago

रुद्रपुर में मतदाता सूची को लेकर बड़ी तैयारी

16 अक्टूबर को तहसील सभागार में जुटेंगे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि युवा वोटरों के नाम…

34 minutes ago

2027 से पहले सपा में नेताओं की एंट्री तेज, भवानी भीख शुक्ला के परिवार की ज्वाइनिंग ने बढ़ाई हलचल

यूपी की सियासत में बड़ा उलटफेर! बृजभूषण सिंह के करीबी भवानी भीख शुक्ला पांच बेटों…

2 hours ago

स्कूल बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत

सब्जी मंडी से घर लौटते समय हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम बहराइच (राष्ट्र की…

2 hours ago