कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) सहायक आयुक्त खाद्य अंजनी श्रीवास्तव ने बताया कि दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व के अवसर पर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु मिलावटी खाद्य पदार्थो के विरूद्व विशेष अभियान के तहत सहायक आयुक्त(खाद्य) गोरखपुर मण्डल गोरखपुर व सहायक आयुक्त(खाद्य)-II/मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अन्जनी कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में 18 अक्टूबर व 19 अक्टूबर को नीचे लिखे विवरण के अनुसार अभियान चलाकर नमूना संग्रह किया गया।
क्रम संख्या खाद्य कारोबारकर्ता का नाम स्थान का नाम खाद्य पदार्थ का नाम
1 .विजय पुत्र विशुन तुर्कपट्टी बाजार इमली (इमलीना ब्राण्ड)
सहायक आयुक्त(खाद्य)-प्प् द्वारा बताया गया कि अभियान के अन्तर्गत कुल-7 लिये गये नमूने जाॅच हेतु प्रयोगशाला भेज दिये गये है। जाॅच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी। तथा यह अभियान अनवरत जारी रहेगा। छापेमारी टीम में मण्डलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसिंगार यादव, व खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार, बृजेश कुमार, सच्चिदानन्द गुप्ता सम्मिलित थे।
जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…
प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…
चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…
सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…
रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…
नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…