राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का हुआ आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) 6 जून 2023… जनपद के वाई0वाई बी इंटर कॉलेज उसरा बाजार देवरिया में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें तीसरे दिन कार्यक्रम स्वच्छता जागरूकता के रूप में मनाया गया जिसमें विद्यालय में उपस्थित बच्चों को साफ सफाई स्वच्छता के बारे में वृहद जानकारी दी गई।

तत्पश्चात विद्यालय के प्रांगण को किस प्रकार स्वक्ष रखा जाए इसकी जानकारी दी गई। वही प्रयोगशाला कराई गई साथ ही शिविर में प्रतिभागी विद्यार्थियों की एक जागरूकता रैली के माध्यम से शिविर के बच्चों ने ग्रामसभा उसरा बाजार के बिनटोली के लोगों को स्वच्छता के बारे में घर-घर जाकर जानकारी दी तो वही स्वच्छता से होने वाले लाभ को भी बताया। साथ ही गंदगी से होने वाली बीमारियों के बारे में भी बच्चों ने लोगों को जागरूक किया और बताया कि आपने घरों के आसपास की जगह को साफ सुथरा रखने से बीमारियां नहीं आती हैं ना ही लोग बीमार पड़ते हैं ।

भोजन के बारे में बच्चों ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि साफ व स्वच्छ भोजन करने से लोग स्वस्थ रहते हैं व बीमार कम पड़ते हैं इस शिविर का तीसरा दिन भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ । इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ,कार्यक्रम अधिकारी गुरुदेव सिंह एवं लालजी चौहान उपस्थित रहे।

sanwdata deoria

parveen journalist

Recent Posts

नाले जस के तस: 9.50 लाख के सफाई टेंडर पर उठे सवाल, सभासद गौरव निषाद ने किया भुगतान रोक कर जांच की मांग

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में नालों की सफाई…

3 hours ago

50 मछुआरों का एनएफडीपी पोर्टल पर हुआ पंजीकरण

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मछली पालन, झींगा पालन, मछली विक्रेताओं, मत्स्य सहकारी समितियों, मछुआरा समूहों और…

3 hours ago

पंचायत चुनाव की निर्वाचक नामावली प्रकाशित, शुरू हुआ निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील खलीलाबाद, मेंहदावल और धनघटा के अंतर्गत आने वाली…

3 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा की शुचिता पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी,…

4 hours ago

सस्टेनेबिलिटी एम्बेसडर ग्लोबल एक्सचेंज कार्यक्रम में डीडीयू के सात विद्यार्थियों का चयन, बेंगलुरु में लेंगे अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सात विद्यार्थियों का चयन इको नेटवर्क…

4 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में प्रियंका का परचम, स्वर्ण पदक से बढ़ाया महाविद्यालय का गौरव

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद के शारीरिक शिक्षा संकाय (बीपीएड)…

4 hours ago