मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का हुआ शुभारंभ

18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नागरिक के 8 दिसम्बर तक फ्रॉम 6 जमा करें

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) 09 नवंबर से 8 दिसंबर तक चलने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्ट्रेट सभागार से अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ ज्योति गौतम की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशित कर दिया गया है। जनपद के नागरिक मतदाता सूची को देख ले, मतदाता सूची सभी मतदान केंद्रों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में निशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि 01 जनवरी 2023 को जिन्हें नागरिकों की आयु 18 वर्ष होने वाली है या उससे अधिक हो गई है वह मतदाता नहीं बने हैं तो फॉर्म 6 पर अपना आवेदन पत्र के साथ पासपोर्ट साइज के रंगीन फोटोग्राफ्स, आधार कार्ड की फोटो प्रति, निवास एवं पते से संबंधित साक्ष्य व जन्म तिथि प्रमाण की फोटो सहित संबंधित तहसील के उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, मतदाता पहचान केंद्र तथा बूथ लेवल अधिकारी व जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा कर सकते हैं। मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा दावे आपत्ति प्राप्त की जाएगी। संबंधित मतदान केंद्र पर नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म – 6, विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए फॉर्म-6ए, किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में हटाने के लिए फॉर्म-7, मतदाता सूची में दर्ज किसी प्रविष्टि को शुद्ध करने के लिए फॉर्म-8 भरकर जमा कर सकते हैं। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि दिनांक 12 नवंबर, 20 नवंबर, 26 नवंबर व 4 दिसंबर को विशेष अभियान चलाकर नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे।
उन्होंने जनपद के नागरिकों से अपील किया कि जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक हो चुकी है वह अपने मतदान केंद्र पर जाकर संबंधित फॉर्म भर कर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा लें।

इस अवसर पर उप जिला अधिकारी बलरामपुर राजेंद्र बहादुर, उप जिलाधिकारी तुलसीपुर मंगलेश दुबे, अपर उप जिलाधिकारी तुलसीपुर न्यायिक, प्रभारी स्वीप चंदन पांडे, बीएलओ व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

2 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

2 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

3 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

3 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

3 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

3 hours ago