बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश के क्रम में ग्राम पंचायत भवन विकास खण्ड श्रीदत्तगंज में ‘‘हक हमारा भी तो है अभियान’’ के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता के माध्यम से नागरिकों के मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य सशक्तिकरण, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कानून के प्रति जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण /अपर जनपद न्यायाधीश/दुतगामी न्यायालय द्वितीय द्वारा नागरिकों के मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में जनमानस को मेगा शिविर के माध्यम से विस्तार जानकारी दी गयी। शिविर में कोर कमेटी के सदस्यों द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं एवं राज्य सरकार तथा केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनमानस को दी गयी।
जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चन्द्र ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना के बारें में जानकारी दी गयी। जिला दिव्यांग कल्याण विभाग द्वारा संचालित सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। शिविर का संचालन सहायक को-आपरेटिव अधिकारी द्वारा किया गया। इस दौरान कोर कमेटी के सदस्य/पैनल अधिवक्ता, वन स्टाप सेन्टर के प्रभारी अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक एवं खण्ड विकास अधिकारी श्रीदत्तगंज एवं गांव से आयी हुयी महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे।
Aiनिर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर देश…
विजयादशमी से पहले सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील, उत्सव के जोश में सुरक्षा से…
रांची में दिल दहला देने वाली वारदात! 17 वर्षीय छात्रा की हत्या से सनसनी, झाड़ियों…
धनबाद में बर्थडे पार्टी बनी मौत का जश्न! आधी रात को विवाद, मारपीट में गंभीर…
बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर, सामाजिक कुरीतियां दूर करने की अपील बलिया…
दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सीखे सैन्य अनुशासन और सुरक्षा के गुर गोरखपुर (राष्ट्र…