बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र के नेतृत्व में बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय, चकदही खलीलाबाद में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को बाल विवाह से होने वाले सामाजिक, शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि बाल विवाह एक ऐसी कुप्रथा है जो समाज को भीतर से कमजोर करती है। इसी कुरीति पर रोक लगाने के लिए बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2000 लागू किया गया है। बाल विवाह से बच्चों का सर्वांगीण विकास बाधित होता है और पारिवारिक एवं सामाजिक संरचना पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
बच्चों को जागरूक करते हुए बताया गया कि यदि उनके आसपास किसी लड़के या लड़की का बाल विवाह हो रहा हो तो वे 1098, 1090 अथवा 181 पर सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। एक छोटी-सी सूचना से किसी बालिका का भविष्य सुरक्षित किया जा सकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ भी दिलाई गई। आयोजकों ने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में बाल विवाह की समाप्ति के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग आवश्यक है। यह कार्यक्रम टीम डीएचईडब्ल्यू एवं वन स्टॉप सेंटर के सहयोग से संचालित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया के सभी थानों पर लगा थाना समाधान दिवस, 96 शिकायतें मिलीं, 9 का मौके पर निस्तारण

एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…

13 hours ago

सूरत से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर एक्ट का 50 हजार का इनामी बदमाश

एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…

13 hours ago

छठ पर्व की तैयारियों का नपा अध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…

13 hours ago

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू : डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

15 hours ago

पीएचसी मझगांवा में एक्सपायरी दवाओं के वितरण का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल

खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…

15 hours ago

सुबह की सैर पर निकले लोगों के बीच पहुंची पुलिस, सुरक्षा का भरोसा देकर सुनीं समस्याएं

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…

21 hours ago