परीक्षा की सुचिता का विशेष ध्यान रखा जाये-सौम्या

बलिया( राष्ट्र की परम्परा) पीईटी परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने गंगा बहुद्देश्यीय सभागार में बैठक की। बैठक का उद्देश्य परीक्षा को सकुशल और नकलविहीन संपन्न कराना है। बैठक के दौरान उन्होंने परीक्षा व्यवस्थापको और शिक्षकगणों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा की सुचिता का विशेष ध्यान रखें। परीक्षा पूरी तरह से नकलविहीन होनी चाहिए। परीक्षा नौ केंद्रों में हो रही है, जो नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। बलिया में लगभग बीस हजार परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे, जो न केवल बलिया से बल्कि अलग-अलग जनपदों से आएंगे। उनकी सुरक्षा और परीक्षा के समय कोई दिक्कत ना आए इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने परीक्षा व्यवस्थापकों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की गलती स्वीकार नहीं की जाएगी। नियमों का पालन करें। जरा सी गलती होने पर बचने की कोई गुंजाइश नहीं होगी।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर ने सभी शिक्षकगणों और व्यवस्थापको को बताया कि परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। साथ ही महिला परीक्षार्थियों की चेकिंग के लिए महिला कांस्टेबल और विद्यालय की ओर से महिला स्टाफ की व्यवस्था होगी। परीक्षा केंद्र में जाते समय अभ्यार्थियों के पास में किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं होना चाहिए । नकल करते हुए पाए जाने पर परीक्षा नियमावलीयो के अंतर्गत सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने व्यवस्थापको को बताया कि पुरानी गलतियों से सीख ले और परीक्षा को पूरी तरह नकल विहीन कराए । यह परीक्षा 15 और 16 अक्टूबर को होनी है। इस अवसर पर सीआरओ अनिल कुमार अग्निहोत्री, डीआईओएस और परीक्षा व्यवस्थापक तथा शिक्षकगण उपस्थित थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

प्रधान बनने का सपना, लेकिन पहले जांच लें ये 5 चीजें; बदल सकता है पूरा चुनावी गणित

यूपी पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण से पहले पांच चीजें बदल सकती हैं चुनावी गणितपरिसीमन, मतदाता…

54 minutes ago

गरीब बनना भी आसान नहीं साहब, पहले करोड़पति बनना पड़ता है!

जब करोड़पति को भिखारी बनने का शौक चढ़े! व्यंग्यकार : संजय एम. तराणेकर वाह रे…

1 hour ago

बुध के नक्षत्र परिवर्तन से सप्ताह में हलचल, धन-करियर और प्रेम पर दिखेगा असर

21 से 27 सितंबर 2026 साप्ताहिक राशिफल: बुध-शुक्र का राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिल…

2 hours ago

सुबह होते ही एक्शन में देवरिया पुलिस, अपराधियों पर पैनी नजर से जनता को सुरक्षा का भरोसा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में सुबह के समय आमजन की सुरक्षा और अपराधियों पर…

2 hours ago

डीजे जब्ती से भड़की भीड़, सांसद की गाड़ी घिरी और टूट गया शीशा

गणेश विसर्जन जुलूस में डीजे जब्ती पर बवाल, सांसद की गाड़ी पर पथरावभीड़ ने वाहन…

2 hours ago