Saturday, November 22, 2025
Homeउत्तर प्रदेशसपा कार्यकर्ताओं ने शिवपाल सिंह यादव जन्मदिन मनाया

सपा कार्यकर्ताओं ने शिवपाल सिंह यादव जन्मदिन मनाया

देवरीया (राष्ट्र की परम्परा)समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का 69वां “जन्मदिन” जिला पार्टी कार्यालय बॉस देवरिया में जिले के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सपा नेता अनिल यादव के नेतृत्व में मनाया गया। इस अवसर पर शिवपाल सिंह यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को फोन के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने भव्य तरीके से जन्मदिन मनाने के लिए नेताओं व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि आज मेरे जन्मदिन पर आप सभी लोग ये संकल्प लें कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे व लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए कड़ी मेहनत करके पार्टी को सफलता दिलाएंगे।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आदित्य यादव ने भी लोगों को फोन के माध्यम से संबोधित करते हुए अपने नेता का जन्मदिन भव्य तरीके से मनाने के लिए धन्यवाद दिया व लोकसभा चुनाव के लिए एक-एक कार्यकर्ता को लगन और मेहनत के साथ जुटने के लिए आग्रह किया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष व्यास यादव प्रदेश सचिव विजय प्रताप यादव प्रदेश सचिव राम प्रकाश यादव राष्ट्रीय सचिव रामेंद्र त्रिपाठी बेचू लाल चौधरी ऋषिकेश यादव हसनाथ यादव शादाब हुसैन हृदय शंकर यादव वीरेंद्र साहनी ज्योति सिंह महिला महिला सभा जिला अध्यक्ष वंदना पासवान संगम यादव विराट नित्यानंद त्रिपाठी दुर्गेश यादव राजबंशी राजभर रमेश यादव महावीर गॉड आलोक धीरेंद्र मुन्ना यादव इत्यादि लोगों उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments