
नौजवानों में दिखा उत्साह
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
वोट बढ़ाओ बुथ जिताओ सप्ताह कार्यक्रम के तीसरे दिन रगरगंज मे लगा सपा का कैम्प ।
कार्यक्रम के तीसरे दिन रगरगंज मे कैम्प के दौरान लोगों को वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने के विषय मे जानकारी दी गयी। इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा की भाजपा सरकार के झुठे वादे से जनता उब चुकी हैं
जनता आने वाले लोक सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही हैं, कयोकी भाजपा ने जनता से झुठ बोल कर सरकार बनाई थी। रावत ने कहा जबसे भाजपा की सरकार बनी है महंगाई,बेरोजगारी, चरम पर है, इस भाजपा की सरकार मे आमजनमानस परेशान है। कानून व्यवस्था बद से बतर हो गयीं हैं और आम जनता का विश्वास प्रशासन से उठ चुका है।इस दौरान मुख्य रूप से मुहमद इरफान, विकास यादव, देवेंद्र यादव, तारकेश्वर यादव, गोविंद सिंह, राजू कुमार, कृष्ण मोहन यादव, संजय कुमार, अनिल शर्मा, सुभाष तिवारी इत्यादि लोग उपस्थित थे।
More Stories
रामलीला मैदान में एनजीओ संयोजक पर हमला, जान से मारने की धमकी; दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर
महन्थ पर जानलेवा हमला, नगरपालिका अध्यक्ष पर आरोप
युवती का संदिग्ध हालात में शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस