सपा वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया स्कीम चलाती थी, हमने वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट चलाया: ब्रजेश पाठक

विपक्षियों की जमानत होगी जब्त: ब्रजेश पाठक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा क्षेत्र संत कबीर नगर में आयोजित “सोशल मीडिया वॉलंटियर्स सम्मेलन” के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ, ऊर्जावान, सोशल मीडिया के योद्धा पार्टी के प्रचंड जीत मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने निभायेंगे।
उप मुख्यमंत्री श्री पाठक ने सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि हम प्रचंड बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं। विपक्षियों की जमानत जब्त होगी। हम अपने संकल्प पत्र के प्रत्येक वादे को हम पूरा करेंगे।
विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया स्कीम चलाती थी, हमने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट चलाया और कांग्रेस के मंत्री घोटालों में फंस पहुंच गए थे जेल।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, लोकसभा प्रत्याशी ई. प्रवीण निषाद, जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, विधायकगण अंकुर राज तिवारी, गणेश चौहान, अनिल त्रिपाठी व श्रवण निषाद, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यूरिया की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा, 176 बोरी जब्त, दुकान सीज, FIR के आदेश

आगरा (राष्ट्र की परम्परा) जनपद आगरा में उर्वरकों की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन ने सख्त…

5 hours ago

शताब्दी समापन पर विराट किसान मेला का डीएम ने किया शुभारंभ

आगरा (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के बाह क्षेत्र स्थित वटेश्वर धाम प्रांगण में भारत रत्न,…

5 hours ago

महादेव का मार्ग: शास्त्रों में वर्णित अंतःशिव की साधना

🔱 शिव-शक्ति का जागरण: जब चेतना स्वयं महादेव बन जाती है(शास्त्रोक्त शिव कथा)“शिव को जानना,…

5 hours ago

अंक राशिफल 26 दिसंबर 2025: आज का मूलांक भविष्यफल

पंडित सुधीर तिवारी (अंतिम बाबा) द्वारा प्रस्तुत अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार व्यक्ति के जीवन…

5 hours ago