एसपी साउथ ए0के0 सिंह के पिता का निधन

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जिले के एसपी साउथ अरूण कुमार सिंह के 90 वर्षीय पिता प्रख्यात शिक्षाविद हरि नारायण सिंह का शुक्रवार की देर रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही गांव क्षेत्र सहित गोरखपुर जनपद के पुलिस महकमों में शोक की लहर दौड़ गयी। और उनके पैतृक निवास पर शुभचिंतकों का तांता लग गया। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को पैतृक गांव के बगल में स्थित,
दुर्वासा धाम तमसा मंजुसा तट पर किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ट पुत्र ज्ञान प्रकाश सिंह ने दी।
बता दें, आजमगढ जनपद के अहरौला ब्लाक के गहजी शंभूपुर गांव के मूल निवासी आईपीएस अरूण कुमार सिंह गोरखपुर जिले के पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के पद पर तैनात है। इनके पिता शिक्षाविद हरिनारायण सिंह का शुक्रवार की देर रात प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे श्रीशंकर जी इण्टर कालेज कटवां गहजी के पूर्व प्रधानाचार्य व माध्यमिक शिक्षक संघ उ•प्र• के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष भी रह चुके थे। उन्होने अपने पीछे चार पुत्र व तीन पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड गए।
एसपी साउथ सिंह ने नम आंखो से बताया कि उनके बाबूजी क्षेत्र के सामाजिक कार्यों में शिरकत करते थे। मऊ, आजमगढ़, और अन्य जनपदो में उनकी लोकप्रियता थी। शिक्षकों के हक लिए हमेशा तत्पर रहते थे।
उनके निधन पर एडीजी अखिल कुमार, डीआईजी जे रविन्द्र गौड़, एसएसपी डा गौरव ग्रोवर, एसपी नार्थ मनोज अवस्थी, एसपी क्राइम इन्दुप्रभा सिंह, एसपी ट्रैफिक श्यामदेव, गोला के एसडीएम रोहित कुमार मौर्य, सीओ अजय कुमार सिंह व थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार राय, थाना प्रभारी बेलघाट अवधेश कुमार मिश्रा समेत पुलिस-प्रशासन के तमाम अधिकारियों ने शोक प्रकट किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

47 minutes ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

56 minutes ago

सर्वजन सेवा समिति की बैठक में तीसरे सशक्त राजनीतिक विकल्प पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरपालिका स्थित सूरदास कुटी परिसर में सर्वजन सेवा समिति की बैठक…

1 hour ago

संगठन विस्तार के साथ आगामी कार्यक्रमों की तैयारी, विश्व हिंदू महासंघ की बैठक में लिए गए अहम निर्णय

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।विश्व हिंदू महासंघ जनपद देवरिया की मासिक बैठक रविवार को बाबा सोमनाथ…

1 hour ago

मटका फोड़ बभनौली पाण्डेय की टीम ने जीता खिताब

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर क्षेत्र के बभनौली पाण्डेय में मटका फोड़ प्रतियोगिता…

2 hours ago

आबादी के पास घूम रहा तेंदुआ पिंजड़े में कैद

वन विभाग की तत्परता से टला मानव-वन्यजीव संघर्ष का खतरा बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नानपारा…

2 hours ago